अंबिकापुर

जनपद के एसडीओ ने ठेकेदार से मांगा 2 प्रतिशत कमीशन! बातचीत का ऑडियो वायरल

Bribe audio viral: चबूतरा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ठेकेदार ने पेमेंट क्लियर कराने किया था फोन, एसडीओ ने कहा- मेरे हिस्से का 2 प्रतिशत का व्यवस्था रखना
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 7:34 PM IST
जनपद के एसडीओ ने ठेकेदार से मांगा 2 प्रतिशत कमीशन! बातचीत का ऑडियो वायरल
Bribe demanding Audio viral

अंबिकापुर. Bribe audio viral: आदिवासी समग्र विकास के तहत चबूतरा निर्माण का काम पूरा होने के बाद सत्यापन के एवज में जनपद एसडीओ द्वारा ठेकेदार से 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल लखनपुर विकासखंड के ग्राम कुसु व चांदो में एक ठेकेदार द्वारा दो चबुतरे का निर्माण कराया गया है। जब ठेकेदार ने पेमेंट कराने के लिए फोन किया तो उससे राशि की मांग की गई। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि पत्रिका नहीं करता है।


सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुसु व चांदो में आदिवासी समग्र विकास के तहत 2 चबुतरे का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की थी। निर्माण कार्य ठेकेदार मुकेश द्वारा कराया गया है। दोनों चबूतरे का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

ठेकेदार ने निर्माण कार्य का सत्यापन और पेमेंट के लिए जनपद कार्यालय लखनपुर में पदस्थ एसडीओ दिलीप मिंज को फोन लगाया। ठेकेदार ने कहा कि सर ढलाई का काम पूरा हो चुका है। इस पर एसडीओ ने कहा कि कहां मिलोगे।

आज ही माप कर लेते हैं, निर्माण कार्य कितने का है। जब ठेकेदार ने कहा कि डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का है तो एसीडीओ ने 2 प्रतिशत कमीशन की व्यवस्था करने की बात कही। ठेकेदार व एसडीओ के बीच हुई बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


अभी आधा तो देना ही पड़ेगा
वायरल ऑडियो के अनुसार बातचीत के क्रम में एसडीओ ने ठेकेदार से २ प्रतिशत कमीशन की मांग की। जब ठेकेदार ने कहा कि सर पेमेंट आने के बाद ही कर पाऊंगा। इस पर एसडीओ ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। कम से कम आधा तो देना पड़ेगा।

ठेकेदार व एसडीओ के बीच बात-चीत का अंश...
ठेकेदार- हां सर प्रणाम, बोल रहा था कि ढलाई कंपलीट हो गया है।
एसडीओ- वहीं सोच रहा था कि फोन क्यों नहीं कर रहे।
ठेकेदार- जी, कल लगाया होता सर, थोड़ा सा फंस गया था, इसलिए नहीं लगा पाया।
एसडीओ- कहां मिलोगे, आज माप लेता हूं।


ठेकेदार- सर ठीक है न माप लीजिए, 11 तारीख को मेरे यहां शादी है, सर पेमेंट आ जाता तो काम हो जाता।
एसडीओ- कितने का है।
ठेकेदार- डेढ़-डेढ लाख का है।
एसडीओ- तैयार रखना जितना होता है 2 प्रतिशत
ठेकेदार- सर, पैसा आने के बाद कर देता।
एसडीओ - नहीं कम से कम आधा तो लूंगा।
ठेकेदार- ठीक है न सर आइये, कर दूंगा।


ईई से करा रहा हूं जांच
मामले की जांच के लिए आरईएस के कार्यपालन अभियंता को बोला है। जांच के बाद मामला अगर सही पाया जाता है तो एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नूतन कंवर, जिला पंचायत सीईओ


फर्जी है ऑडियो
यह ऑडियो फर्जी है। निर्माण कार्य पंचायत का है तो ठेकेदार इस मामले में कहां से आएगा।
दिलीप मिंज, एसडीओ, लखनपुर जनपद कार्यालय

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत