24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / अब ‘गणपति धाम’ के नाम से जाना जाएगा अंबिकापुर का ऑक्सीजन पार्क, सामान्य प्रशासन ने दी सहमति

अब ‘गणपति धाम’ के नाम से जाना जाएगा अंबिकापुर का ऑक्सीजन पार्क, सामान्य प्रशासन ने दी सहमति

Ganpati dham: सरगुजा कलेक्टर के प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने की थी अनुशंसा, पूर्व में वृक्षमित्र स्व. ओपी अग्रवाल के नाम पर रखा गया था महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Mar 2024, 1:55 PM IST

oxygen_park.jpg

अंबिकापुर. Ganpati dham: शहर के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क अब गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा। सरगुजा कलेक्टर द्वारा नाम बदलने के प्रस्ताव व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख की अनुशंसा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति दी है।

छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के अवर सचिव केएल माझी ने एक पत्र जारी कर अंबिकापुर स्थित महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम बदलकर गणपति धाम करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व में वृक्षमित्र स्व. ओपी अग्रवाल के नाम पर महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम रखा गया था। नाम परिवर्तन का प्रस्ताव सरगुजा कलेक्टर की ओर से दिया गया था,

जिसकी अनुशंसा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने की थी। अनुशंसा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस पर अपनी सहमति दी गई है।

यह भी पढ़ें: थाने से लौटे निगरानीशुदा बदमाश ने लगाई फांसी, परिजन बोले- फिंगर प्रिंट लेकर पुलिस ने मांगे रुपए, जिलाबदर की दी धमकी

सिर्फ नाम परिवर्तन तक वन विभाग की सहमति
पत्र में लिखा गया है कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख की अनुशंसा पर ही सामान्य प्रशासन विभाग ने सहमति दी है। वन विभाग की सहमति सिर्फ नाम परिवर्तन तक ही है।

इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवद्र्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण व वन मंत्रालय नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।