अंबिकापुर

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी को देखने उमड़ी भीड़, चेहरे पर स्माइल लिए जब हाथों में थामा डांडिया तो…- देखें Video

होटल ग्रांड बसंत में आयोजित डांडिया उत्सव में की शिरकत, मिस छत्तीसगढ़ हर्षाली चौहान भी पहुंचीं
less than 1 minute read
Shamita Shetty
Shamita Shetty in Ambikapur

अंबिकापुर. नवरात्र पर अंबिकापुर के ग्रांड बसंत होटल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने शिरकत की। शमिता शेट्टी के स्टेज पर पहुंचते ही महिला-पुरुष व युवतियों की भीड़ उन्हें देखने टूट पड़ी। हजारों लोगों ने अपने मोबाइल में उन्हें कैद किया।

जब उन्होंने स्माइल देकर हाथों में डांडिया की स्टिक थामी तो हजारों लोग उनके साथ झूमने लगे। मिस छत्तीसगढ़ हर्षाली चौहान ने भी उनके साथ मंच शेयर किया। अंबिकापुर के लिए यह पहला मौका था जब किसी बॉलीवुड अभिनेत्री यहां पहुंची थीं।

डांडिया उत्सव कार्यक्रम में काफी संख्या में कपल्स नए-नए परिधान में पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे के साथ डांडिया का आनंद लिया। शमिता शेट्टी की मौजूदगी ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

शमिता शेट्टी को डांडिया करते देख लोग उनके साथ ही काफी देर तक झूमते रहे। इस दौरान बेहतरीन डांडिया डांस करने वाली युवतियों को शमिता शेट्टी के हाथों पुरस्कृत भी किया गया।

Published on:
19 Oct 2018 04:11 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video