अंबिकापुर

Breaking news : कांग्रेस को तगड़ा झटका! नपं अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष समेत 4 ने सीएम निवास में थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री रमन सिंह से मिलकर किया पार्टी में प्रवेश, 2 दिग्गजों सहित 4 के चले जाने से कांग्रेस के खेमे में मची खलबली

2 min read
Congress leaders joined BJP

अंबिकापुर. कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके 2 दिग्गज नेता सहित 4 लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को अब लखनपुर क्षेत्र में चुनाव के दौरान काफी मेहनत करनी होगी।


कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर काफी दिनों से अटकलें चल रही थी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शहर आगमन के दौरान लखनपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन उस दौरान शासकीय कार्यक्रम होने की वजह से वे भाजपा में शामिल नहीं हो पाए थे। इसकी वजह से शहर में पिछले कुछ माह से इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।

ये भी पढ़ें

योगी-मोदी पर जमकर बरसे आजम खान, PNB घोटाले पर दिया ये बड़ा बयान

लेकिन वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर अनिल सिंह के नेतृत्व में व नगर निगम के पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह के साथ लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कांग्रेस के सरगुजा जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, सेवा निवृत्त डॉक्टर अनिल सिंह व उदयपुर के रामकृष्ण श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंच सीएम डॉ रमन सिंह व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


लखनपुर में कांग्रेस को करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल के काफी नजदीकी माने जाते हैं। अजय अग्रवाल भी कांग्रेस के कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल नहीं होकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। राजेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने से अब कांग्रेस को लखनपुर क्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लखनपुर के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में राजेश अग्रवाल की अच्छी-खासी पकड़ है। इसका असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।


मुखर वक्ता के भाजपा में जाने से शहर में पड़ेगा असर
कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के भाजपा में शामिल होने से इसका असर सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों में पडऩे की संभावना है। वे कांग्रेस के मुखर वक्ता थे और उन्होंने कई मुद्दों पर काफी आक्रामक होकर कांग्रेस का बचाव भी किया है। अंबिकापुर के शहरी क्षेत्र में उनका अच्छा-खासा प्रभाव भी है। वे पूर्व में पीजी कॉलेज के छात्र नेता भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें

शिक्षक ने पहले डराया कि प्रैक्टिकल में कम नंबर मिलेंगे, फिर कोचिंग के बहाने घर बुलाकर करने लगा घिनौना काम
Published on:
22 Feb 2018 07:56 pm
Also Read
View All
Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

Gang rape case: किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…