अंबिकापुर

Breaking News: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक, माइलस्टोन से टकराकर 2 दोस्तों की मौत

CG road accident: अंबिकापुर के थे दोनों युवक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माइलस्टोन उखड़ गया और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए, पुलिस ने मरच्यूरी में रखवाया शव

2 min read

सीतापुर. CG road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 पर शनिवार की रात काराबेल से पहले सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। दरअसल उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सिर पर गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत (CG road accident) हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।


अंबिकापुर निवासी जोसेफ उम्र 25 वर्ष व विकास उम्र 23 वर्ष किसी कार्य से सीतापुर क्षेत्र आए थे। यहां से लौटते समय रात करीब 8 बजे रायगढ़-अंबिकापुर एनएच पर काराबेल से पहले उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे माइलस्टोन से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माइलस्टोन उखड़ गया और उसके टुकड़े हो गए। इधर बाइक से गिरने के बाद दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई, इसमें एक की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई, जबकि दूसरे को संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है। रविवार को पीएम पश्चात पुलिस द्वारा शव उनके परिजन को सौंपा जाएगा। वहीं घटना की सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, शवों को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Published on:
20 Jul 2024 09:15 pm
Also Read
View All
Fire in forest: Video: कुंवरपुर जंगल में लगी भीषण आग, 1 किमी क्षेत्र में फैली आग की लपटें, कई पेड़ जलकर खाक

Gang rape with 2 girls: सरगुजा में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, 2 भाग निकलीं, शादी समारोह से लौटते समय 8-9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रशासन की सुस्ती या माफिया से साठगांठ? जिले में 240 अवैध कॉलोनियों का मकडज़ाल, केवल 55 पर ही कागजी कार्रवाई; बेखौफ भू-माफिया काट रहे चांदी

Big fraud: कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी ने ग्राहक को धनलक्ष्मी स्कीम बताकर की 5.72 लाख की ठगी, रायपुर से गिरफ्तार

Encroachment on pond: Video: शहर के भाथूपारा तालाब को पाटकर किया था कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, 12 एकड़ में से 2 एकड़ ही बची थी जमीन