अंबिकापुर

महिला डॉक्टर से रायपुर के होटल में युवक ने किया बलात्कार, तैयार कर लिया वीडियो, फिर जब मन करता तब…

Breaking News: डॉक्टर ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, वीडियो व फोटो दिखाकर बनाता रहा हवस (Rape) का शिकार, पुलिस कर रही मामले की विवेचना

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. शहर की एक महिला डॉक्टर ने रायपुर के एक युवक पर वहां के होटल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध (Doctor raped by young man) स्थापित करने का आरोप लगाया है। इसकी रिपोर्ट डॉक्टर ने अंबिकापुर के महिला थाने में दर्ज कराई है। डॉक्टर का आरोप है कि होटल में ही युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींची और गुप्त रूप से वीडियो भी बना लिया था। (Chhattisgarh rape)

फिर वह हमेशा उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे मनमर्जी (Rape) करता था। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


गौरतलब है कि अंबिकापुर निवासी एक महिला डॉक्टर ने युवक पर जबरन शारीरिक संबंध (Rape with Doctor) स्थापित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर के अनुसार उसका एक घरेलू प्रकरण चल रहा है। इसमें शहर के फुंदुरडिहारी निवासी एक युवक पीयूष कुमार झा जो कि रायपुर में रहता है, ने सहयोग किया।

इससे इस बात पर दोनों की हमेशा बातचीत होने लगी थी। इधर युवक ने भावनात्मक रूप से इसका फायदा उठाया। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि जब वह रायपुर में रहती थी तो युवक ने उसे एक दिन खाने पर होटल में बुलाया था। युवक ने उससे कहा कि उसने होटल में पूंजी लगाई है।

इस पर वह मित्रतावश भोजन करने चली गई। यहां युवक ने उसे होटल घुमाने के बहाने वहीं पर्सनल रूम में ले गया, जहां जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो खींचे तथा गुप्त रूप से वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद से उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एक दिन उसने उसे छत से धकेल दिया था जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। उसका उसने ऑपरेशन भी कराया है।


पिता व भाई के मोबाइल पर भी भेजा वीडियो-फोटो
महिला डॉक्टर का आरोप है कि युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो पिता व भाई के मोबाइल पर भी भेज दी थी। मोबाइल पर लोड होने से पहले वह उसे डिलीट कर देता था।

महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 354(ख), 354(ग), 354(घ), 376 (2)(एम), 509(ख), 67(ए) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अंबिकापुर की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

Published on:
24 Sept 2019 08:54 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…