23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / युवक ने पड़ोसी की 16 वर्षीय बेटी से कई बार किया बलात्कार, प्रेग्नेंट हो गई तो दिया ये जवाब

युवक ने पड़ोसी की 16 वर्षीय बेटी से कई बार किया बलात्कार, प्रेग्नेंट हो गई तो दिया ये जवाब

Girl raped: माता-पिता के साथ थाने में युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Aug 2019, 9:19 PM IST

मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की 16 वर्षीय बेटी से कई बार किया बलात्कार, प्रेग्नेंट हो गई तो दिया ये जवाब

Girl raped

अंबिकापुर. शादी का झांसा देकर एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी से कई बार बलात्कार (Girl raped) किया। इससे किशोरी प्रेग्नेंट हो गई।

जब किशोरी ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इसकी रिपोर्ट किशोरी ने माता-पिता के साथ महिला थाने में पहुंचकर की। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : बलात्कार के बाद अंधेरे में छोड़कर भाग रहा था तो भतीजी बोली- मौसा, मुझे भी घर तक छोड़ दिया, किसी को कुछ नहीं बताऊंगी


अंबिकापुर के मणिपुर चौकी अंतर्गत मठपारा निवासी बजरंग साहू पिता संजय साहू ने मोहल्ले में ही रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने किशोरी को यह कहकर झांसे में लिया कि वह उससे शादी करेगा। किशोरी जब उसकी बातों में आ गई तो युवक ने उससे बलात्कार किया।

फिर युवक को जब भी मौका मिलता उससे बलात्कार (Girl raped) करता। इस बीच जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो युवक पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया। पहले तो युवक टालमटोल करता रहा, फिर एक दिन उसने शादी की बात से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : मैनपाट से दीदी-जीजा के घर घूमने आई युवती से बलात्कार, रात में युवक भी ठहरा था वहीं


पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी बात माता-पिता को बताई। माता-पिता उसे लेकर महिला थाना पहुंचे और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur