अंबिकापुर

दुल्हन कर रही थी इंतजार, इधर बारात निकलने से पहले दूल्हे ने लगाई पुलिस की दौड़

हाथ में मेंहदी और शरीर में लगी थी हल्दी, शाम को निकलने वाली थी बारात, आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुआ दूल्हा
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 8:55 PM IST
Groom
Groom in police recruitment

अंबिकापुर. पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को एक दूल्हा अपना विवाह कार्यक्रम बीच में छोड़कर दौड़ में शामिल होने पीजी कॉलेज मैदान पहुंच गया। शुक्रवार की शाम युवक बारात लेकर दुल्हन को लेने जाने वाला था। उसके हाथ में मेंहदी लगी थी तथा पूरे शरीर पर हल्दी। दूल्हे को नौकरी के लिए दौड़ते देख भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अन्य युवा भी उसे देखते रह गए।


पीजी कॉलेज मैदान में शुक्रवार को सरगुजा जिले के अभ्यार्थियों के लिए दौड़ का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा किया गया था। मैदान में सुबह अजीबो-गरीब स्थिति निर्मित हो गई। एक युवक हाथ में हल्दी व मेंहदी लगाकर आरक्षक संवर्ग पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंच गया था।

सरगुजा जिले का अभ्यर्थी महावीर प्रसाद पिता शंकर प्रसाद का शुक्रवार की शाम बारात रवाना होना था। एक दिन पूर्व उसके घर में मंडप व अन्य आयोजन थे। इसकी वजह से उसका हल्दी व मेंहदी सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुबह विभिन्न आयोजन होने थे लेकिन वह विवाह कार्यक्रम बीच में छोड़कर सुबह पीजी कॉलेज मैदान पहुंच गया।

उसे देखकर सारे अभ्यर्थी हैरान रह गए। दस्तावेजों जांच कर उसे अन्य अभ्यर्थी के साथ दौड़ में शामिल कर लिया गया। दोपहर तक परिणाम घोषित किया गया। इसमें वह असफल रहा। इसके बाद वह निराश होकर वापस घर लौट गया। उसके घर लौटने के बाद शाम को वह दूल्हा बनकर बारात के लिए रवाना हुआ।


282 अभ्यर्थी हुए लिखित परीक्षा के लिए चयनित
सरगुजा जिले से 2000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने पंजीयन कराया था। इसमें से 1213 अभ्यर्थी ही दौड़ के लिए उपस्थित हुए लेकिन अधिकांश अभ्यर्थी दौड़ में असफल हो गए। 282 अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए।


दौड़ के दौरान सभी सामान्य
हल्दी लगा युवक आया होगा। इसकी जानकारी नहीं है। परीक्षा में सभी अभ्यर्थी सामान्य होते हैं। इसकी वजह से वह दौड़ में शामिल हुआ। दौड़ में वह असफल हो गया।
सदानंद कुमार, एसपी

Published on:
Also Read
View All
Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

Surguja Murder Case: बुआ को गाली देने पर 2 चचेरे भाइयों ने छैनी से मारकर की थी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती