24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP से आ रही बोलेरो को रोका तो एक युवक कूदकर हुआ फरार, भीतर झांका तो पुलिस के उड़ गए होश

अलग-अलग ब्रांड की 1 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब के साथ बोलरो चालक गिरफ्तार, 215 लीटर है शराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 May 2018, 5:57 PM IST

Accused arrested with wine

Accused arrested with wine

खडग़वां. खडग़वां पुलिस ने बीते 9 मई की रात मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब से भरी बोलेरो को धर दबोचा। इस दौरान मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुल से कूदकर फरार हो गया, जबकि उन्होंने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने कुल 215.64 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की जिसकी कीमत 1 लाख रुपए से भी अधिक है। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई, वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


कोरिया जिले की खडग़वां पुलिस को 9 मई की रात लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश की ओर से बोलेरो वाहन में अवैध शराब भरकर ग्राम कटकोना सारसताल की ओर लाया जा रहा है।

इस पर एसपी विवेक शुक्ला, एसपी निवेदिता पाल शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके नेतृत्व में थाना प्रभारी शशिकांत टंडन की पुलिस टीम ने ग्राम सारसताल के बुधरानाला पुल पर घेराबंदी कर बोलेरो क्रमांक सीजी 10 एफए-5976 को धरदबोचा।

इस दौरान एक आरोपी मनराज अंधेरे का फायदा उठाकर पुल से कूदकर फरार हो गया। वहीं चालक झगराखांड थाना अंतर्गत ग्राम नेवरी निवासी 22 वर्षीय राजमन पिता जगनारायण सिंह गोंड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध शराब से भरे वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने एवरीडे गोल्ड व्हिस्की 1150 पाव, मेकडॉवल नंबर वन 48 पाव, कुल 215.64 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 5 हजार 430 रुपए बताई गई है। आरोपी चालक के खिलाफ 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


1 सप्ताह के भीतर तीसरी कार्रवाई
एक सप्ताह के भीतर खडग़वां पुलिस की अवैध शराब के मामले में यह तीसरी कार्रवाई है। इससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई में एएसआई आरएस मरावी, प्रधान आरक्षक शंभू पोर्ते, आरक्षक जगनारायण राजवाड़े, आनंद कुर्रे, मो. आजाद, अनिल जांगड़े, राजेश सिंह, चन्द्रप्रताप सिंह, संतोष सिंह, करमदेव टेकाम, रमेश यादव, यशवंत ठाकुर, सलोप पैकरा, अशोक एक्का, सुरेश तिग्गा, पीताम्बर, प्रदीप श्याम, विनोद कुमार सिंह, जसप्रीत सिंह व चन्दन मिश्रा शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग