अंबिकापुर

Brutal murder: Video: ईंट और रॉड से युवक की हत्या कर नाली में फेंकी लाश, फूल व्यवसायी का भाई झारखंड फरार

Brutal murder: फूल व्यवसायी के घर व दुकान में काम करता था 25 वर्षीय युवक, गोदाम में सोने के दौरान मार डाला, फूल व्यवसायी के भाई की भूमिका संदिग्ध
3 min read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 8:54 PM IST
Brutal murder: Video: ईंट और रॉड से युवक की हत्या कर नाली में फेंकी लाश, फूल व्यवसायी का भाई झारखंड फरार
Youth whose murder

अंबिकापुर. शहर के नमनाकला स्थित फूल व्यवसायी के घर में रहकर काम कर रहे युवक की लाश शुक्रवार की सुबह नाले में मिली। उसके शरीर पर गंभीर चोट (Brutal murder) के निशान पाए गए हैं। गुरुवार की रात युवक खाना खाने के बाद फूल व्यवसायी के छोटे भाई के साथ गोदाम में सोया था। घटना के बाद से व्यवसायी का भाई फरार है, जिसे पुलिस हत्या का संदेही मानकर उसकी तलाश के लिए झारखंड गई है। युवक की हत्या फूल व्यवसायी के गोदाम में की गई, फिर शव को फेंका गया। इधर मृतक के परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे के कारण शव का पीएम लगभग 4 घंटे बाद कराया गया।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी नवानगर निवासी जुगनू यादव (Brutal murder) उर्फ मनबोध पिता धनुषदेव यादव 25 वर्ष पिछले 7 साल से अंबिकापुर के नमनाकला झंझटपारा निवासी फूल व्यवसायी बीरबल यादव के यहां रहकर काम करता था। बीरबल का सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे फूल-माला का दुकान भी है।

जुगनू घर व फूल दुकान दोनों जगह काम करता था। शुक्रवार की सुबह झंझटपारा स्थित व्यवसायी के गोदाम के समीप नाले में उसका शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। युवक के शरीर पर गई जगह गंभीर चोट के निशान थे।

Dead body in drain

Brutal murder: गोदाम में सोया था जुगनू

मृतक जुगनू व अन्य लोगों ने फूल व्यवसायी बीरबल के यहां खाना खाया था। खाना खाने के बाद युवक फूल व्यवसायी के छोटे भाई संजू यादव के साथ गोदाम (Brutal murder) में सोया था। घटना के बाद से संजू फरार है। पुलिस प्रथम दृष्टया उसे संदेही मान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गोदाम में हत्या, फिर फेंका शव

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया गया था। गोदाम में खून कें छींटे, खून से सनी हुई ईंट, रॉड, बिस्तर पर टूटे हुए तीन दांत व हड्डी के टुकड़े मिले हैं। गोदाम में पहले युवक की हत्या (Brutal murder) की गई है, फिर उसकी लाश को नाले में फेंका गया है।

Spot

व्यवसायी के भाई की तलाश में झारखंड गई टीम

जुगनू यादव की हत्या सोने के दौरान ही की गई है। ईंट व रॉड से हमला कर उसके जबड़े व सिर को कुचला गया है। वहीं घटना के बाद से फूल व्यवसायी बीरबल का भाई संजू फरार है। पुलिस उसे संदेही (Brutal murder) मान रही है। इसके अलावा पुलिस ने बीरबल यादव से भी पूछताछ की है। पुलिस की एक टीम झारखंड रवाना हुई है, संजू का लोकेशन वहीं मिला है।

परिजन ने इस बात पर किया हंगामा

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक जुगनू यादव का चाचा इंद्रजीत व अन्य परिजन का कहना है कि मौके पर हम लोगों को जाने नहीं दिया गया। वहीं शव (Brutal murder) को भी नहीं दिखाया गया। इसके अलावा घटना की जानकारी होने के बाद फूल व्यवसायी बीरबल ने तत्काल परिजन को नहीं बताया। इन बातों को लेकर परिजन नाराज थे।

Relatives

अस्पताल पहुंचने के बाद परिजन शव का पीएम नहीं कराने को तैयार थे। परिजन को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोतवाली, मणिपुर व दरिमा थाना प्रभारी भी मौके पर रहे। इसके बावजूद परिजन शव का पीएम नहीं करा रहे थे।

सीएसपी की सख्त फटकार (Brutal murder) के बाद भी परिजन को कुछ फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के आने के बाद उनके द्वारा परिजन को समझाइश दी गई। करीब 3 घंटे के विरोध के बाद पीएम कराने परिजन तैयार हुए।

Updated on:
11 Apr 2025, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत