8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajab-Gajab demand: सुशासन तिहार में अजब-गजब डिमांड: एक ने लिखा- वित्त मंत्री को हटाओ तो दूसरे का कहना- ससुराल दूर है, बाइक दिला दीजिए

Ajab-Gajab demand: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन दिनों मनाया जा रहा है सुशासन तिहार, प्रदेश के लोगों से पूछी जा रही उनकी समस्याएं, आ रहे ऐसे-ऐसे आवेदन कि अधिकारी पकड़ रहे हैं माथा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Apr 2025, 3:06 PM IST

Ajab-Gajab demand: सुशासन तिहार में अजब-गजब डिमांड: एक ने लिखा- वित्त मंत्री को हटाओ तो दूसरे का कहना- ससुराल दूर है, बाइक दिला दीजिए

Application in Sushasan Tihar

अंबिकापुर। प्रदेश में इन दिनों सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं। इन आवेदनों में लोगों ने ऐसी-ऐसी डिमांड (Ajab-Gajab demand) रखी है कि अधिकारी इसे पढक़र माथा पकड़ ले रहे हैं। कोई ससुराल जाने बाइक की डिमांड कर रहा है तो कोई मंत्री को हटाने की। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो गांव-घर की समस्याएं लिख रहे हैं।

सुशासन तिहार में कई अनोखे आवेदन (Ajab-Gajab demand) आ रहे हैं। इसमें लोग अपने मन की बात लिख रहे हैं। फिलहाल 2 ऐसे आवेदन आए हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक आवेदन में मैनपाट के ग्राम कदनई निवासी योगेश्वर ठाकुर ने बाइक की डिमांड रखी है।

उसका कहना है कि मेरा ससुराल और बाजार काफी दूर है, ऐसे में इन जगहों पर जाने में परेशानी होती है। मेरी गरीबी की हालत को देखते हुए मुझे शासन की ओर से एक बाइक (Ajab-Gajab demand) दिला दीजिए।

यह भी पढ़ें:Collector in bank: बैंक से रुपए निकालने के बाद बुजुर्ग महिला वहां खड़े कलेक्टर से बोली- ले ना गिन दे

Ajab-Gajab demand: वित्त मंत्री को हटाने की मांग

एक युवक ने तो आवेदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ही पद से हटाने की मांग (Ajab-Gajab demand) की है। उसने लिखा है कि विधानसभा चुनाव में 57 हजार शिक्षक की कमी पूरी करने की घोषणा तथा लोकसभा चुनाव में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई थी।

लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिक्षक भर्ती से संबंधित फाइल ही रोक रखी है। आवेदनकर्ता ने वित्त मंत्री को हटाने की मांग रखी है।