3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Collector in bank: बैंक से रुपए निकालने के बाद बुजुर्ग महिला वहां खड़े कलेक्टर से बोली- ले ना गिन दे

Collector in bank: सहकारी बैंक बतौली में औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने लोगों से किया संवाद, बुजुर्ग महिला भी रुपए निकालने पहुंची थी बैंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Apr 2025, 9:09 PM IST

Collector in bank: बैंक से रुपए निकालने के बाद बुजुर्ग महिला वहां खड़े कलेक्टर से बोली- ले ना गिन दे

Collector talk with old age woman

अंबिकापुर. जिला सहकारी बैंक बतौली के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोसकर ने कतार में खड़ी बुजुर्ग किसान महिला फूलमनी से आत्मीयता से संवाद किया। कलेक्टर (Collector in bank) ने मुस्कराते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा कि रुपए निकालने में कोई परेशानी तो नहीं होती, इस पर फूलमनी ने सहज भाव से उत्तर दिया कि नहीं कलेक्टर बाबू, अब तो आसानी से पैसा मिल जाता है। रुपए मिलने के बाद उन्होंने कलेक्टर की ओर पैसे बढ़ाते हुए कहा कि ले न गिन दे कलेक्टर बाबू।

इस क्षण ने माहौल को इंसानी जज़्बातों से भर दिया और वहां मौजूद लोग भी मुस्करा उठे। वहीं कलेक्टर ने बैंक प्रबंधक से बैंकिंग कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा आम जनता को बैंकिंग (Collector in bank) से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैंक में उपस्थित ग्राहकों से बातचीत कर बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने देखा कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही कतारबद्ध होकर अपने बैंकिंग कार्यों को शांतिपूर्वक संपन्न कर रहे हैं। उन्होंने इस व्यवस्था की सराहना की और बैंक अधिकारियों को इसे बनाए रखने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें:Incident during exam: कॉलेज में चल रही थी परीक्षा, अचानक गिरा दीवार पर लगा मार्बल, 2 छात्राएं समेत 3 घायल

Collector in bank: लापरवाही पर संभागायुक्त हुए नाराज

इधर सरगुजा संभाग आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कमियां पाए जाने पर संभागायुक्त आयुक्त ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाड्रफनगर पर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने देखा कि ग्राम पंचायत में समाधान पेटी व्यवस्थित रूप से नहीं लगाई गई है। साथ ही, प्रचार-प्रसार में कमी, पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्रों की अनुपलब्धता, भ्रमण दल का गठन न होना, और आवेदन पत्र भरवाने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित न करना जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।

राशन न मिलने की शिकायत

आयुक्त ने ग्राम बेबदी का भी दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मार्च माह का राशन अब तक 171 हितग्राहियों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर आयुक्त ने नाराजग़ी प्रकट करते हुए जिला खाद्य अधिकारी बलरामपुर को तत्काल समस्या का निराकरण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।