3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Incident during exam: कॉलेज में चल रही थी परीक्षा, अचानक गिरा दीवार पर लगा मार्बल, 2 छात्राएं समेत 3 घायल

Incident during exam: हादसे के बाद घायल छात्राओं व छात्र को ले जाया गया अस्पताल, एक छात्रा को आईं हैं गंभीर चोट, कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Apr 2025, 8:30 PM IST

Incident during exam: कॉलेज में चल रही थी परीक्षा, अचानक गिरा दीवार पर लगा मार्बल, 2 छात्राएं समेत 3 घायल

Girl student injured in marble fell

रघुनाथनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शासकीय नवीन महाविद्यालय रघुनाथनगर में बुधवार को सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच कॉलेज भवन की दीवार पर लगा मार्बल छात्र-छात्राओं पर गिर (Incident during exam) गया। हादसे में 2 छात्राएं और एक छात्र घायल हो गए। इसमें एक छात्रा को अधिक चोटें आई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक छात्रा व छात्र को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बलरामपुर जिले के शासकीय नवीन महाविद्यालय रघुनाथनगर में बुधवार को सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान महाविद्यालय भवन के कक्ष में दीवार पर लगा मार्बल टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर छात्रा सुकुमनिया, पूर्णिमा व छात्र उपेंद्र घायल (Incident during exam) हो गए।

इनमें से सुकुमनिया को गंभीर चोटें आईं, उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शेष दो विद्यार्थियों को मामूली चोटें आईं, उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें: Big incident: नदी में रेत खोदकर छोड़े गए गड्ढे में भरा था पानी, परिवार समेत कुदरगढ़ जा रहे अंबिकापुर के युवक की डूबकर मौत

Incident during exam: कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

इस घटना में कॉलेज प्रबंधन की घोर लापरवाही (Incident during exam) सामने आई है। बताया जा रहा है कि कक्ष में कई मार्बल दीवार से उखडऩे की स्थिति में हैं। इसके बावजूद प्रबंधन ने मरम्मत कार्य नहीं कराया था। इसी बीच परीक्षा में छात्र-छात्राओं के ऊपर मार्बल गिर गया।