अंबिकापुर

Breaking News : दिनदहाड़े युवक की नृशंस हत्या कर सबूत मिटाने लाश के साथ किया ये काम

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी, किसी वजनी चीज से सिर पर किया प्रहार
2 min read
Murder of young man
Murder

अंबिकापुर. दरिमा थानांतर्गत ग्राम बरगवां में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। युवक के सिर, नाक व कान से खून निकलने के निशान मिले हैं। आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने लाश पर पानी डाल दिया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुरानी रंजिश पर हत्या किए जाने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने पड़ोस के ही एक युवक की पत्नी को भगाकर रखा था। इसके बाद से युवक उसे जान से मारने की धमकी देता था। आज भी उसे गांव में देखा गया था। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


अंबिकापुर विकासखंड के दरिमा थानांतर्गत ग्राम बरगवां निवासी जिवंत सिंह पिता ननका सिंह 26 वर्ष अंबिकापुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार को वह अपने गांव में आया था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे उसकी लाश गांव में सड़क पर पड़ी मिली। उसके सिर, नाक व कान से खून निकला हुआ था तथा शव भीगा था।

सूचना पर दरिमा थाना प्रभारी विनोद अवस्थी, एएसआई मनोज सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने किस चीज से वार कर हत्या की है यह स्पष्ट नहीं है। मामले की विवेचना की जा रही है।

गांव से मृतक का पड़ोसी मुन्ना सिंह फरार है। उसकी मृतक से पुरानी रंजिश थी। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। मर्डर का प्रथम सस्पेक्टेड मुन्ना सिंह ही है।


दूसरे की पत्नी को बना रखा था अपनी पत्नी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि मृतक जिवंत सिंह ने अपने पड़ोस में रहने वाले मुन्ना सिंह की पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा था। इस दौरान मुन्ना सिंह उसे अक्सर धमकी देता था कि वह उसे जान से मार देगा। पुलिस फिलहाल इसी बिंदू पर जांच कर रही है।

Published on:
12 Apr 2018 09:30 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद