अंबिकापुर

Brutally beaten: कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने युवक की डंडे व रॉड से की बेदम पिटाई

Brutally beaten: बदमाशों में नहीं रहा पुलिस का डर, बेखौफ होकर कहीं भी कर रहे हैं मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2025, 8:42 PM IST
Brutally beaten
Miscreants beaten young man

अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े डंडे व रॉड से मारपीट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Brutally beaten) सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार 4-5 बदमाश एक युवक पर डंडे व रॉड से प्राणघातक हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर, भगवानपुर हर्षित चक्रवर्ती पिता मृत्युंजय चक्रवर्ती 24 वर्ष 10 जनवरी को बाइक से अपने साथी राहुल हलदार, शुभम सरकार के साथ मेडिकल कॉलेज गंगापुर (Brutally beaten) की ओर गया था।

इसी बीच विनीत बोस, शिवम मिश्रा व आयुष जायसवाल अन्य साथियों के साथ कार व बाइक से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए रॉड, डंडे और धारदार हथियार से हर्षित चक्रवर्ती के साथ मारपीट (Brutally beaten) करने लगे। इससे हर्षित को गंभीर चोटें आई है।

Miscreants beaten young man

मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी विनीत बोस, शिवम मिश्रा, आयुष जायसवाल व अन्य के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Brutally beaten: मारपीट का वीडियो वायरल

आरोपियों द्वारा कार से उतरकर रॉड, डंडे व धारदार हथियार से मारपीट करने का वीडियो (Brutally beaten) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने विनीत बोस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

Updated on:
12 Jan 2025, 8:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज