इस दौरान वहां पहले से मौजूद शहर के जॉनीदीप चौबे, बिहारी व विशाल ने पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली-गलौज शुरु कर दी और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट (Constable beaten video viral) में उसे चोटें आई हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3(5), 151 (2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।