अंबिकापुर

Ambikapur Accident Video: गांधी चौक पर यात्रियों से भरी बस ने स्कूटी सवार को घसीटा, बाल-बाल बची जान

Ambikapur accident: शहर के गांधी चौक के पास हुआ हादसा, स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त, स्कूटी सवार युवक के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्से में आईं चोटें
2 min read
Accident in Ambikapur Gandhi chowk
Ambikapur accident video, हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़ व क्षतिग्रस्त स्कूटी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधी चौक पर रविवार की दोपहर एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। यात्रियों से भरी बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी, फिर उसे करीब 15 मीटर तक घसीटता (Ambikapur accident news) ले गया। इस दौरान युवक स्कूटी से छिटक कर तो अलग हो गया, लेकिन स्कूटी बस में फंसकर घिसटती चली गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया। हादसे में स्कूटी जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसपर सवार युवक के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस को कुछ देर के लिए वहीं खड़ा कराया गया।

Ambikapur accident video, सडक़ हादसे में घायल युवक (Photo- Patrika)

छाबड़ा बस प्रतीक्षा बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस गांधी चौक के पास पहुंची ही थी कि उसने सामने जा रहे स्कूटी सवार एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर (Bus collided scooty) लगते ही युवक स्कूटी से छिटक कर सडक़ पर घिसट गया, जबकि स्कूटी बस में ही फंस गई, इस दौरान बस चालक उसे करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में स्कूटी जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं युवक को भी चोटें आईं।

घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य लोगों ने जैसे-तैसे मामला संभाला और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गांधी चौक के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Ambikapur accident news: बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई थी महिला

इस घटना के 15 दिन पूर्व ही गांधी चौक पर एक महिला बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई थी। इस दौरान उसका दायां हाथ कटकर अलग हो गया था, जबकि ट्रक के पहिए का कुछ हिस्सा उसके सीने पर भी चढ़ (Truck crushed woman) गया था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

130 की स्पीड में दौड़ रही थी कार

शनिवार की रात करीब 8 बजे अंबेडकर चौक की ओर से हाईस्पीड में ब्लैक कलर की एक कार गांधी चौक होते हुए गुजरी थी। इस दौरान लोगों की जान हलक में आ गई थी। कार (High speed car) की स्पीड करीब 130 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। यदि इस दौरान उसकी चपेट में कोई भी आ जाता तो उसकी जान जाना निश्चित था। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस चाहे तो गांधी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कार चालक की पहचान कर सकती है।

Updated on:
02 Aug 2026 02:27 pm
Published on:
02 Aug 2026 02:27 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क