अंबिकापुर

Bus crushed woman: बस की टक्कर से सडक़ पर गिर गई बाइक सवार महिला, पहिए से कुचलकर मौत

Bus crushed woman: अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर शहर के तकिया मोड़ के पास देर शाम हुआ हादसा, पति के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रही थी घर
2 min read
Bus crushed woman
Woman dead body in hospital

अंबिकापुर. Bus crushed woman: शहर के मिशन चौक निवासी पति-पत्नी राजपुर रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सडक़ पर गिर गई, इस दौरान चालक उसे बस के पहिए से रौंदते (Bus crushed woman) हुए निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

शहर के मिशन चौक निवासी रेणु सोनी 35 वर्ष (Bus crushed woman) अपने पति गुड्डू सोनी के साथ शुक्रवार को राजपुर मार्ग पर स्थित ग्राम असोला गई थी। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर पति के साथ घर लौट रही थी।

Woman dead body in hospital

दोनों संजय पार्क पार करने के बाद मुख्य मार्ग पर तकिया मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही यात्रियों से भरी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से महिला बाइक से सडक़ पर गिर गई। इसके बाद बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत (Bus crushed woman) हो गई।

Bus crushed woman: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

बस से कुचलकर महिला की मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। इधर पत्नी की मौत (Bus crushed woman) से पति सदमे में है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
25 Oct 2024 08:33 pm
Published on:
25 Oct 2024 08:32 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से