अंबिकापुर

Bus-Tractor accident: एनएच पर बस-ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, 5 यात्री समेत 6 लोग घायल, रायपुर जाते समय हुआ हादसा

Bus-Tractor accident: जशपुर से यात्रियों को रायपुर के लिए निकली थी रॉयल बस, कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर लमगांव के पास रात में हुई दुर्घटना
2 min read
Bus-tractor accident
accidental bus

अंबिकापुर। गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर बतौली-रघुनाथपुर के बीच ग्राम लमगांव के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस व ट्रैक्टर में बुधवार की रात जबरदस्त भिड़ंत (Bus-Tractor accident) हो गई। हादसे में बस में सवार 5 यात्री समेत 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस व ट्रैक्टर के सामने के हिस्से बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

Accidental tractor

जशपुर से यात्रियों को लेकर रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 एचबी-4924 बुधवार की शाम रायपुर के लिए निकली थी। बस गुमला-कटनी नेशनल हाइवे (Bus-Tractor accident) पर स्थित सरगुजा जिले के लमगांव में रात करीब 10 बजे पहुंची थी।

Injured tractor driver

इसी दौरान सेंट्रिंग प्लेट लोड ट्रैक्टर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए, वहीं ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोटें आईं।

Bus-Tractor accident: घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद लमगांव वासियों व राहगीरों द्वारा घायल बस यात्रियों व ट्रैक्टर ड्राइवर को एंबुलेंस बुलाकर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। यहां उनका (Bus-Tractor accident) इलाज जारी है।

Updated on:
28 Nov 2024 02:46 pm
Published on:
28 Nov 2024 02:46 pm
Also Read
View All
Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर

Ambikapur News: जेएनयू में छात्राओं ने कांग्रेस सांसद पर लगाया कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, BJP महिला मोर्चा ने घेरा कांग्रेस दफ्तर

Surajpur Double Murder: शिक्षिका और बेटे की नृशंस हत्या मामले 2-3 संदेही हिरासत में, दोनों के मोबाइल भी गायब, पुलिस कर रही है पूछताछ

Ambikapur Digital Arrest: टेलीकॉम और दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की 22 लाख की ठगी

Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी