अंबिकापुर

Bus-truck accident: एनएच पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, बिखरीं मछलियां

Bus-truck accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर अलसुबह हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद बस चालक फरार, आधा पलट गया ट्रक
2 min read
Bus-truck accident
Accidental truck (Photo- Patrika)

उदयपुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना के पास अलसुबह खड़े मछली लोड ट्रक को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर (Bus-truck accident) इतनी तेज थी कि ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। वहीं टक्कर से ट्रक आधा पलट गया और उसमें रहीं मछलियां बिखर गईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं यात्रियों को दूसरी बस से अंबिकापुर रवाना किया गया। उदयपुर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीई 7423 का चालक दिलीप कुमार यादव पिता राधेश्याम यादव 34 वर्ष सोमवार की रात बिलासपुर से मछली बीज लोड कर अंबिकापुर के लिए निकला था। मंगलवार की अलसुबह करीब 4.15 बजे उदयपुर थाना से करीब आधा किमी पूर्व एनएच-130 पर ग्राम बिशुनपुर के पास डीजल खत्म हो जाने से ट्रक रुक गया।

यह देख ड्राइवर ने केबिन का दरवाजा खोलकर ट्रक को चालू करने पंप मारने लगा। इसी बीच बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे नवीन बस क्रमांक सीजी 04 एमजे 5713 के चालक ने पीछे से ट्रक को तेज टक्कर (Bus-truck accident) मार दी।

Accidental bus (Photo-Patrika)

बस की टक्कर (Bus-truck accident) से ट्रक का आधा हिस्सा उखड़ गया और ट्रक करीब 20 मीटर आगे जाकर आधा पलट गया। वहीं हादसे में केबिन के पास लटका ड्राइवर दिलीप पहिए के पास गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया।

बस चालक फरार, पहुंची पुलिस

बस की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक को टक्कर मारने के बाद भी वह करीब 100 दूर तक घिसटते गई। हादसे (Bus-truck accident) के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों नवीन की दूसरी बस से अंबिकापुर रवाना किया गया।

Bus-truck accident: पुलिस ने दर्ज किया अपराध

हादसे (Bus-truck accident) के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का शव बरामद कर उदयपुर अस्पताल भिजवाया और उसके परिजन को सूचना दी। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं बस ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लाखों रुपए की मछलियों का नुकसान हुआ है।

Updated on:
22 Jul 2025 06:28 pm
Published on:
22 Jul 2025 06:28 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक