पीडि़त धनेश्वर ने मामले की शिकायत (ACB arrested Tehsildar clerk) एसीबी की टीम से की थी। मामले की पुष्टि करने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।