अंबिकापुर

Car fell in ditch: Video: मैनपाट के मेहता प्वाइंट में खाई में गिरी कार, 4 घायल, अंबिकापुर से आए थे घूमने

Car fell in ditch: घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सडक़ से अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी कार
2 min read
Car accident
Car fell in ditch in Mainpat

अंबिकापुर। मैनपाट के मेहता प्वाइंट में पर्यटकों की कार करीब 30 फीट नीचे खाई (Car fell in ditch) में गिर गई। हादसे में कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। सभी को नर्मदापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कार को खाई से निकालने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार अंबिकापुर से मैनपाट घूमने आए थे।

बारिश के सीजन में मैनपाट का मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोग दूर-दूर से यहां परिवार व दोस्तों के साथ घूमने आते हैं। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से 4 लोग कार (Car fell in ditch) में सवार होकर मंगलवार की दोपहर मैनपाट पहुंचे थे।

Car fell in ditch in Mehta point

वे मेहता प्वाइंट के पास से गुजर ही रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार सडक़ से नीचे गिरते समय पेड़ पर टिक गई थी, इसके बाद पेड़ की शाखाएं भी टूट गईं और कार करीब 30 फीट नीचे (Car fell in ditch) जा गिरी। हादसे में कार में सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए।

Car fell in ditch: अस्पताल में कराया गया भर्ती

खाई में कार गिरते ही उसमें सवार लोग चीखने-चिल्लाने (Car fell in ditch) लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी चीख सुनी तो वहां पहुंचे। फिर काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों के नाम का पता नहीं चल सका है।

Updated on:
01 Jul 2025 06:01 pm
Published on:
01 Jul 2025 05:58 pm
Also Read
View All
Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर