अंबिकापुर

Cattle resque: 7 साल में 10 हजार से अधिक बेजुबानों का रेस्क्यू कर चुके हैं गौ सेवा मंडल के सदस्य, 20 हजार का सडक़ पर किया इलाज

Cattle resque: गौ सेवा मंडल के 7 साल पूरा होने पर गौवंशों को हरा चारा, दाना व गुड़ खिलाया गया, बेजुबानों की सेवा व रक्षा का लिया संकल्प

2 min read

अंबिकापुर. Cattle resque: गौ सेवा मंडल सरगुजा के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौ आश्रय धाम खलीबा में गौ माता व कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर सभी गौवंशों को हरा चारा, दाना व गुड़ खिलाया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी बेजुबानों की सेवा व रक्षा का कार्य करते रहेंगे। हम आपको बता दें कि गौ सेवा मंडल ने पिछले 7 साल में 10 हजार से भी अधिक बेजुबानों का रेस्क्यू किया है।


गौवंश समेत ऐसे बेजुबान जो कुएं, गड्ढे, सेफ्टिक टैंक, दलदल, नाला आदि में गिरे या फंसे हुए थे, उन्हें रेस्क्यू कर उनका उपचार किया जा चुका है। इन 7 वर्षों में गौ सेवा मंडल की टीम ने लगभग 10 हजार से अधिक गौवंश व अन्य बेजुबानों का रेस्क्यू करने के साथ ही लगभग 20 हजार गौवंश व अन्य बेजुबानों को सडक़ पर ही इलाज कर ठीक किया गया।

जब पूरा देश कोरोना जैसे महामारी के सकंट मे था, तब मंडल की टीम ने शहर के आवारा पशुओं को शहर के विभिन्न मार्गों में घूम-घूमकर चारा व बिस्किट खिलाने का कार्य किया।

भीषण गर्मी में दिया चारा व पानी

गौ सेवा मंडल के सदस्यों ने भीषण गर्मी के मौसम में शहर के चौक चौराहों पर नाद रखवाया गया, ताकि पशुओं की गर्मी के दिनों में पानी की कमी से मृत्यु न हो सके। इसके अलावा शहर वासियों से अपील की गई कि अपने आसपास के आवारा पशुओं हेतु पानी व चारे की व्यवस्था जरूर करें।

Published on:
10 Jul 2024 09:06 pm
Also Read
View All
Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…

Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा