अंबिकापुर

CCPL 2025: पूर्व डिप्टी सीएम व मेयर ने किया सीसीपीएल ट्रॉफी का अनावरण, सरगुजा टाइगर्स की टीम भी ले रही हिस्सा

CCPL 2025: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के महाकुंभ में सरगुजा टाइगर्स की टीम पर टिकीं हैं सरगुजावासियों की उम्मीदें, पूर्व डिप्टी सीएम व मेयर ने खिलाडिय़ों को दीं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 8:33 PM IST
CCPL
Former Deputy CM and Ambikapur Mayor inaugurated CCPL Trophy

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) (CCPL 2025) का आगाज 6 जून को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता 15 जून तक चलेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा लीग में राज्य की 6 प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सरगुजा टाइगर्स, रायपुर रायनोस, बिलासपुर बुल्स, बस्तर बायसंस, रायगढ़ लायंस व राजनांदगांव पैंथर्स की टीमें शामिल हैं। इससे पूर्व सीसीपीएल ट्रॉफी का अनावरण मंगलवार को शहर के गांधी स्टेडियम में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व महापौर मंजूषा भगत द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि ‘सरगुजा टाइगर्स’ टीम की कमान इस बार (CCPL 2025) भी रणजी खिलाड़ी अंबिकापुर निवासी आशुतोष सिंह के हाथों में है। सरगुजा से 5 खिलाड़ी आशुतोष सिंह, कृष चोपड़ा, रोहित यादव, राहुल प्रधान और सौम्या केसरी का चयन हुआ है। इनमें से 3 खिलाड़ी सरगुजा टाइगर्स के लिए मैदान में उतरेंगे, जबकि राहुल बस्तर बायसंस और सौम्या रायगढ़ लायंस की टीम से खेलेंगे।

मैचों (CCPL 2025) का सीधा प्रसारण सोनी स्पोट्र्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कमेंटेटर कमेंटरी करते नजर आएंगे। साथ ही लाइव स्कोर, प्वाइंट्स टेबल, लेडरबोर्ड और फिक्सचर जैसी जानकारियां सीसीपीएल की वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेंगी।

संघ के सोशल मीडिया चैनलों पर भी अपडेट्स (CCPL 2025) लगातार मिलती रहेंगी। इस बार बीसीसीआई पैनल के अंपायर और एंटी करप्शन अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लीग पूरी पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म के साथ संचालित हो सके। दर्शकों के लिए पकड़ो कैच जीतो कैश जैसे मनोरंजक कॉन्टेस्ट भी होंगे, जिनसे वे इनाम और फैन टी-शर्ट जीत सकते हैं।

CCPL 2025: ट्रॉफी का किया गया अनावरण

अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व महापौर मंजूषा भगत ने सीसीपीएल ट्रॉफी (CCPL 2025) का अनावरण किया। इस अवसर सिंहदेव ने सरगुजा के खिलाडिय़ों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी।

Former Deputy CM and Ambikapur Mayor inaugurated CCPL Trophy

मेयर मंजूषा भगत ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए निगम की ओर से क्रिकेट को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित बच्चों ने छोटे-छोटे खेलों में भाग लेकर सरगुजा टाइगर्स की जीत के लिए जोश दिखाया।

खिलाडिय़ों को राज्य स्तर पर मिल रही पहचान

सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने कहा कि इस लीग ने स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। इस मंच (CCPL 2025) से निकले खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकते हैं। सरगुजा टाइगर्स के साथ कोच अनिरुद्ध सिंह, सहायक कोच मृगांक साहू, मैनेजर ओमकार वर्मा, फिजियो डॉक्टर आनंद और थ्रोअर शुभम दुबे मौजूद रहेंगे।

Updated on:
3 Jun 2025, 8:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी