अंबिकापुर

Central jail Ambikapur: सेंट्रल जेल में हाईप्रोफाइल आरोपियों के बैरक में मिले थे मोबाइल और गांजा, 3 जेल प्रहरी निलंबित

Central jail Ambikapur: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू व महादेव सट्टा ऐप मामले में बंद दुर्ग के कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली के बैरक में मिले थे प्रतिबंधित सामान
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 8:56 PM IST
Central jail Ambikapur: सेंट्रल जेल में हाईप्रोफाइल आरोपियों के बैरक में मिले थे मोबाइल और गांजा, 3 जेल प्रहरी निलंबित
Central jail Ambikapur

अंबिकापुर. सेंट्रल जेल अंबिकापुर (Central jail Ambikapur) में हाईप्रोफाइल आरोपियों के बैरक में 17 मार्च को मोबाइल व गांजा पाया गया था। जेल अधीक्षक ने मामले की जांच कराई थी। जांच में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने 3 जेल प्रहरियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन प्रहरियों के माध्यम से ही जेल में मोबाइल व गांजा पहुंचा था।

17 मार्च को जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने जेल (Central jail Ambikapur) के बैरकों की जांच की थी। इस दौरान वहां कई प्रतिबंधित सामान मिले। जांच के दौरान सूरजपुर दोहरा हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के बैरक के टॉयलेट में मोबाइल व गांजा मिला। इसी बैरक में दुर्ग का कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली भी रहता था।

दीपक नेपाली को महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में रायपुर के जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल (Central jail Ambikapur) में 4 महीने पहले शिफ्ट किया गया था। कुख्यात बदमाशों के बैरक में मोबाइल व गांजा किस माध्यम से पहुंचा, इसकी अधीक्षक द्वारा जांच की गई। वहीं आरोपी कुलदीप साहू व दीपक नेपाली को सेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Central jail Ambikapur: इनकी लगाई गई थी ड्यूटी

17 मार्च की सुबह 6 से 10 बजे तक जेल प्रहरी भूपेन्द्र आयाम, नरेंद्र वर्मा व अरुण कश्यप की उच्च सुरक्षा वार्ड में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।

उक्त दिनांक को उच्च सुरक्षा वार्ड की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री पाया गया था। जेल प्रहरियों द्वारा दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर (Central jail Ambikapur) जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है।

Updated on:
20 Mar 2025, 8:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश