
Central Jail Ambikapur
अंबिकापुर. सेंट्रल जेल अंबिकापुर (Ambikapur Central jail) के अधीक्षक ने 17 मार्च को कैदियों व बंदियों के बैरकों की जांच की। इस दौरान सूरजपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के बैरक से मोबाइल व गांजा बरामद किया गया। इसी बैरक में दुर्ग का कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली भी रहता है। जेल में मोबाइल व गांजा मिलने से हडक़ंप मच गया है। इस मामले में 2 जेल प्रहरियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल व गांजा मिलने के बाद दोनों आरोपियों को जेल के सेल में शिफ्ट किया गया है।
सेंट्रल जेल अंबिकापुर (Ambikapur Central jail) आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। पूर्व में यहां कई बड़े कांड हो चुके हैं। इसी बीच 17 मार्च को जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने जेल के बैरकों की जांच की। इस दौरान वहां कई प्रतिबंधित सामान मिले। जांच के दौरान सूरजपुर दोहरा हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के बैरक के टॉयलेट में मोबाइल व गांजा मिला।
इसी बैरक में दुर्ग का कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली भी रहता है। दीपक नेपाली को महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में रायपुर के जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल (Ambikapur Central jail) में 4 महीने पहले शिफ्ट किया गया था। कुख्यात बदमाशों के पास मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रबंधन में हडक़ंप मचा हुआ है।
कुख्यात बदमाशों के बैरक में मोबाइल व गांजा किस माध्यम से पहुंचा, इसकी अधीक्षक द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुलाकातियों द्वारा इन प्रतिबंधित सामान को जेल में बदमाशों तक पहुंचाया गया है।
इस कार्य में सेंट्रल जेल (Ambikapur Central jail) के 2 प्रहरियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल व गांजा मिलने के बाद आरोपी कुलदीप साहू व दीपक नेपाली को जेल के सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
सेंट्रल जेल अंबिकापुर (Ambikapur Central jail) के अधीक्षक योगेश सिंह का कहना है कि 17 मार्च को बैरकों की जांच की गई थी। इस दौरान एक मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। किस माध्यम से ये सामान यहां पहुंचे, इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
19 Mar 2025, 6:24 PM IST
Published on:
19 Mar 2025, 6:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.