
Thief captured in CCTV
अंबिकापुर. अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत के घर दिनदहाड़े चोरी (Thief in Mayor house) हो गई। दरअसल एक चोर महापौर के घर सुबह दाखिल हुआ और गैलरी में खड़ी साइकिल लेकर वहां से चला गया। चोरी गई साइकिल बच्चों की है। उक्त पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिजनों ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।
अंबिकापुर शहर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत (Thief in Mayor house) का मुक्तिपारा, गांधीनगर में मकान स्थित है। मकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। बुधवार की सुबह महापौर के घरवालों ने गेट के भीतर रखी बच्चों की साइकिल नहीं देखी तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया।
कैमरे के अनुसार सुबह 9.24 मिनट पर एक चोर मकान में दाखिल हुआ। उसने इधर-उधर देखा, जब उसे कुछ समझ में नहीं आया तो वह गैलरी में रखी बच्चों की साइकिल को चुराकर(Thief in Mayor house) वहां से चलता बना।
सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर साफ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि चोर मोहल्ले में ही घूमता देखा जा चुका है। वह इधर-उधर घूमता रहता है।
महापौर की ओर से साइकिल चोरी (Thief in Mayor house) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चोर पूर्व में भी मोहल्ले में ही ऐसी हरकतेंकर चुका है।
Updated on:
19 Mar 2025, 3:57 PM IST
Published on:
19 Mar 2025, 3:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.