अंबिकापुर

CG ASP passed away: बलरामपुर एडिशनल एसपी का निधन, गंभीर बीमारी से थे पीडि़त, रायपुर के निजी अस्पताल में थे भर्ती

CG ASP died: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी निमेश बरैया के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, परिजन भी सदमे में

2 min read
CG ASP died

अंबिकापुर. CG ASP passed away: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी निमेश बरैया की बुधवार की रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन (CG ASP passed away) हो गया। वे बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी थे। एएसपी रहने के दौरान ही वे एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए थे। उनके निधन से जहां पुलिस अधिकारियों में शोक की व्याप्त है, वहीं परिजन भी सदमे में हैं।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले निमेश को पीलिया हुआ था। पहले बलरामपुर के लोकल अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। वहां जब उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो 5 दिन पहले रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर एडिशनल एसपी को नहीं बचा पाए।

बिलासपुर के भी रह चुके हैं एएसपी

निमेश बरैया बिलासपुर जिले के भी एडिशनल एसपी (CG ASP passed away) रह चुके हैं। जबकि रायपुर में आजाक चौक थाने के सीएसपी के रूप में उनकी पोस्टिंग थी। वे काफी मिलनसार पुलिस अधिकारी माने जाते थे। जिस जिले में उनकी पोस्टिंग रही, लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

बलरामपुर जिले में एएसपी के रूप में उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया। उनके निधन की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
26 Jul 2024 08:57 am
Published on:
25 Jul 2024 02:57 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: अंबिकापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों में 200-400 रुपए तक का ही दे रहे ईंधन

Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार