अंबिकापुर

महिला मतदाता सध गईं तो विधानसभा की राह होगी आसान, सरगुजा की तीनों सीट में महिला वोटर्स ज्यादा

CG Assembly election 2023: अंबिकापुर विधानसभा सीट में पहली बार पुरुषों से अधिक हुआ महिला वोटरों का आंकड़ा, इस बार 6 लाख 49 हजार 319 वोटर्स अपने मत का करेंगे प्रयोग
2 min read
CG Assembly election 2023
Demo pic

अंबिकापुर. CG Assembly election 2023: सरगुजा जिले की 3 विधानसभा सीटों में महिला वोटर्स भाग्य विधाता की भूमिका में होंगी। अंबिकापुर सीट पर तो ऐसा पहली बार हुआ है जब महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक हुई है। लुंड्रा और सीतापुर सीट पर भी 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में महिला वोटरों का आंकड़ा बढ़ा है। हालांकि इन दोनों सीटों में पिछले चुनाव में भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक थी।


आदिवासी बाहुल्य सरगुजा की 3 विधानसभा सीटों में से अंबिकापुर सामान्य सीट है। वहीं लुण्ड्रा और सीतापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। बीते चुनावों में उम्मीदवार आदिवासी समाज को साधने की जुगत में भिड़े रहते थे। लेकिन इस बार उन्हें महिलाओं को भी अपने पक्ष में करना होगा।

मतदाता सूची में महिलाओं के बढ़े आंकड़े चुनावी जानकारों को प्रफुल्लित किए हुए हैं। उनका कहना है कि महिला वोटर्स का बढऩा लोकतंत्र की मजबूती का द्योतक है।

यदि महिलाएं चुनाव में आगे आकर हिस्सा लेती हैं तो समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। अंबिकापुर विधानसभा सीट में 2 हजार 975 महिला वोटर पुरुषों की तुलना में अधिक हैं।


10 फीसदी बढ़ गए वोटर्स
सरगुजा में वोटर्स की संख्या 2018 की तुलना में इस बार बढ़ गई है। 2023 में 58 हजार 838 वोटर्स बढ़े हैं। इनमें 31 हजार 760 महिला एवं 27 हजार 100 पुरुष वोटर्स हैं।

2018 के चुनाव में 5 लाख 90 हजार 481 वोटर्स ने उम्मीदवारों का भविष्य तय किया था। वहीं इस बार 6 लाख 49 हजार 319 वोटर्स अपने मत का प्रयोग कर सरगुजा का राजनैतिक भविष्य तय करेंगे।


लुंड्रा में पहाड़ी कोरवा अधिक
विशेष संरक्षित जनजाति के वोटर्स तीनों विधानसभा सीटों में हैं। सरगुजा में इन वोटरों की संख्या 6 हजार 946 है। इनमें से 2 हजार 670 वोटर्स केवल लुंड्रा में ही हैं। अंबिकापुर मेंं इनकी संख्या ९५० है। पहाड़ी कोरवा समाज में शिक्षा का अभाव है। ऐसे में ये चुनाव में भाग लेने से भी कतराते हैं। इनकी वोटिंग भी प्रशासन के लिए चुनौती है।


राजनीति के लिए अच्छा संकेत
चुनावों में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक होना राजनीति के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। महिलाओं को अपने पक्ष में करना आसान नहीं होता है। अमूूमन ऐसा देखा गया है कि जिन क्षेत्रों में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है, वहां विकास तेजी से हुआ है।
डॉ. विपिन त्रिवेदी, राजनीतिक विश्लेषक

Published on:
06 Oct 2023 04:21 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत