अंबिकापुर

CG big incident: पानी समझकर पी गई बॉटल में रखी शराब, साढ़े 3 वर्षीय मासूम बालिका की मौत

CG big incident: खेलते-खेलते पड़ोस में रहने वाली बुआ दादी के घर पहुंच गई बालिका, वहां टेबल पर बॉटल में रखे शराब को उसने पानी समझ लिया और पी गई
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2024, 3:09 PM IST
CG big incident

अंबिकापुर. CG big incident: बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में साढ़े 3 वर्षीय मासूम बालिका की शराब पीने से मौत हो गई। दरअसल बालिका ने शराब को पानी समझकर पी लिया। इसके बाद वह नशे में बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी रामसेवक की साढ़े 3 वर्शीय पुत्री सरिता 29 जुलाई को घर में खेल रही थी। जबकि उसकी मां सावित्री बगल में ही काम कर रही थी। खेलते-खेलते बालिका बगल में रहने वाली रिश्तेदार के घर चली गई। यहां महुआ शराब का बोतल और गिलास रखा था।

बालिका ने इसे पानी समझकर पी लिया। फिर वह लडख़ड़ाते कदमों से घर पहुंची और मां से कहा कि उसे नहला दें। मां जब उसको नहलाने लगी तो वह अचानक बेहोश हो गई। बेहोशी का कारण उसे समझ में नहीं आया।

जब बेटी के मुंह से उसे शराब की दुर्गंध आई तो वह पड़ोस में रहने वाली फुआ सास के यहां गई। यहां उसने देखा कि टेबल पर देशी शराब की बोतल और गिलास रखा है। तब उन्हें समझ में आया कि बालिका ने शराब पी ली है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

मां व अन्य परिजन बेहोशी की हालत में बच्ची को लेकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया तो वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
31 Jul 2024, 3:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Fraud Case: मोबाइल हैंग होते ही खाते से गायब हो गए 1.12 लाख रुपए, महामाया मंदिर में है सिक्योरिटी गार्ड

Kabra Elephant: 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी का बदला व्यवहार, रेस्क्यू के बाद कुमकी हाथियों समेत लौटी टीम

Ambikapur News: धान बिक्री करने में किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति, घर बैठे मोबाइल से ही हो जा रहा काम

Fake Baba Arrested: अंबिकापुर में फर्जी बाबा नौशाद अली गिरफ्तार, कहता था- मैं रुहानी ताकतों का मालिक हूं, लोगों से ठगे लाखों रुपए

Birla Open Minds School अंबिकापुर के डायरेक्टर, एचआर, मार्केटिंग हेड समेत 4 गिरफ्तार, हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदा था 9वीं का छात्र