अंबिकापुर

CG commits suicide: इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, जूनियर छात्र से मांगी थी कुर्सी

CG commits suicide: प्रेम प्रसंग में छात्रा द्वारा जान देने की बात आ रही है सामने, अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड ईयर में कर रही थी पढ़ाई
2 min read
CG commits suicide
Ankita Joshi who suicide

अंबिकापुर. CG commits suicide: शहर के गांधीनगर थाना अंतर्गत डिगमा में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर जान (CG commits suicide) दे दी। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी अंकिता जोशी (CG commits suicide) उम्र 22 वर्ष शहर के डिगमा में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह थर्ड इयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर उसने पड़ोस में रहने वाले जूनियर छात्र से कुर्सी मांगी और फिर अपने कमरे में चली गई।

Ankita Joshi who suicide

जब देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो बगल में रहने वाले अन्य स्टूडेंट्स ने देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक (CG commits suicide) रही थी। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

CG commits suicide: प्रेम प्रसंग का है मामला

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग (Suicide in love affair) का नजर आ रहा है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को उसके परिजन अंबिकापुर पहुंचे। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Updated on:
21 Sept 2024 09:29 pm
Published on:
21 Sept 2024 09:29 pm
Also Read
View All
Surguja Sarpanch’s Protest: गलत गिरफ्तारी पर सरपंचों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से बोले- CEO को यहां से हटाइए, वरना करेंगे आंदोलन

Chhattisgarh Teacher Harassment Scandal: शिक्षिकाएं बोलीं- स्तनपान कराते समय प्रधानपाठक ने मुझे छिपकर देखा, मासिक धर्म का मांगते हैं सर्टिफिकेट

Surguja Sky Lightning: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दंपती आ गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत, पत्नी झुलसी

Congress Protest Smart Meter: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरगुजा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरु, घर-घर लगाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टीकर

Fake Paneer: राजहंस बस से 150 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड में की कार्रवाई