3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, मां ने दरवाजा तोड़ा तो देखकर उड़े होश

Commits suicide: घर में अकेली रही 19 वर्षीय छात्रा (College girl) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस (Police) कर रही मामले की विवेचना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jan 2021, 12:09 AM IST

कॉलेज की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, मां ने दरवाजा तोड़ा तो देखकर उड़े होश

Commits suicide

अंबिकापुर. शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास गौरव पथ से लगे अटल आवास में 19 वर्षीय कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Commits suicide) कर ली। घटना गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान छात्रा घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर मणिपुर पुलिस चौकी प्रभारी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट (Forensic experts) मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा परिणाम से निराश थी।


इस संबंध में मणिपुर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि अनिशा पिता शब्बीर अहमद 19 वर्ष कॉलेज की छात्रा थी। गुरुवार को वह घर में अकेली थी, उसकी मां पास ही गुमटी में दुकान लगाती है।

शाम को दुकान से घर आई तो दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने दरवाजे को सब्बल से तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

जैसे ही वह भीतर दाखिल हुई, अनिशा दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसकी मौत (Death) हो चुकी थी। इस घटना की सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।


परीक्षा परिणाम था निराशाजनक
बताया जा रहा है कि छात्रा का दो दिन पहले परीक्षा परिणाम (Results) आया था, जिसमें दो विषय में परिणाम निराशाजनक था। संभावना है कि इसी कारण वह खुदकुशी जैसा कदम उठाई होगी। हालांकि पुलिस खुदकुशी का कारण इसे नहीं मान रही है।