अंबिकापुर

CG Congress protest: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, बोले- बलौदा बाजार हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं

CG Congress protest: शहर के गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सतनामी समाज के बुलावे पर गए थे भिलाइ नगर विधायक

3 min read

अंबिकापुर. CG Congress protest: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने धरना प्रदर्शन (CG Congress protest) किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि 10 जून को हुई बलौदा बाजार हिंसा से विधायक व किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कोई लेना-देना नहीं है। वे सतनामी समाज के बुलावे पर वहां गए थे। उनकी गिरफ्तारी प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस पदाधिकारियों (CG Congress protest) ने कहा कि बलौदा बाजार हिंसा को भडक़ाने का आरोप लगाकर उन्हें 67 दिन बाद रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया। वहीं उनपर 20 से अधिक धाराएं लगाई गईं। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि विष्णुदेव सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है।

यहीं वजह है कि मुद्दों से ध्यान भटकाने कांग्रेस विधायक व उसके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। जबकि उसी सभा में शामिल भाजपाइयों को अभयदान दे दिया गया। (CG Congress protest)

श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने कांग्रेस की सरकार ने गोवंशों के लिए गोठान की व्यवस्था की थी, जबकि भाजपा राज में मवेशी सडक़ों पर घूम रहे हैं। हादसे में उनकी मौत हो रही है, लेकिन उनकी सुरक्षा की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।

निगम सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ में सरकार (CG Congress protest) नाम की कोई चीज नहीं है। अपनी असफलताओं को छिपाने और ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था का दुरुपयोग कर कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

CG Congress protest: ब्यूरोक्रेसी चला रही है सरकार

औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक (CG Congress protest) ने कहा कि सीएम को लेकर बहुत उम्मीदें थी, लेकिन सब सांय-सांय हो गया और प्रशासनिक व्यवस्था आंय-बांय हो गई। यहां सरकार ब्यूरोक्रेसी को नहीं, बल्कि ब्यूरोक्रेसी सरकार को चला रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता राहुल गांधी के ‘डरो मत’ नारे के साथ चलता है। भाजपा सरकार जितना भी दमन करे, हम सदैव संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार पीएमओ से संचालित है।

सभा को इन्होंने भी किया संबोधित

सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, हेमंत तिवारी, नुरुल अमीन सिद्धकी, राजीव कुमार सिंह, सत्येन्द्र तिवारी, इरफान सिद्धकी, संजीव मंदिलवार, शैलेन्द्र सिंह, विकल झा, संजीव मंदिलवार, प्रमोद चौधरी, दीपक मिश्रा, लवकेश पासवान, शिवप्रसाद अग्रहरी परवेज आलम, मिथुन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन दुर्गेश गुप्ता के द्वारा किया गया।

CG Congress protest: धरने में ये रहे उपस्थित

धरना प्रदर्शन में विक्रमादित्य सिंह, विनय शर्मा, बलराम यादव, तिलक बेहरा रामविनय सिंह, अब्दुल अब्बास,गीता श्रीवास्तव, गीता रजक, रुही गजाला, अनूप मेहता, अशफाक अली, चंद्रप्रकाश सिंह, संजय सिंह, बाबू सोनी, रत्नेश पाण्डेय, दिनेश शर्मा, आतिफ रजा, विष्णु सिंहदेव, कलीम अंसारी, अमित तिवारी राजा,

काजू खान, बाबर खान, रजनीश सिंह, विकास गुप्ता, केदार यादव, विरेन्द्र सिन्हा, विरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, सचिन जायसवाल, धमेंन्द्र ताम्रकर, सचिन जायसवाल, जमशेर आलम, मयंक गुप्ता, सरोज साहू, सतीश घोष, मालती सिंह, वंदना राजवाडे, हमीदा बेगम, राजू राम व बिगन राम थे।

Published on:
24 Aug 2024 07:48 pm
Also Read
View All
Amera coal mines extension: अमेरा कोल माइंस विस्तार मामला: पुलिस और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष के बाद शुरु हुआ बातचीत का दौर, बनी ये रणनीति

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 4.6 डिग्री, जम गईं ओस की बूंदें, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

Gang rape in CG: चाची-भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने जंगल में किया गैंगरेप, विवाहिता ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, SI लाइन अटैच

Raid in fake cigarette factory: Video: ब्रांडेड के नाम पर नकली सिगरेट बिक्री का भांडाफोड़, प्रशासन-पुलिस ने गोदाम में मारा छापा

Commits suicide: जिम से घर पहुंचे युवक ने लगाई फांसी, Video रिकॉर्ड कर बोला- ये तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार

अगली खबर