अंबिकापुर

CG crime news: जिले में खुलेआम घूम रहा था जिलाबदर का आरोपी, 7 माह में लौट आया था घर, पुलिस ने दबोचा

CG crime news: कई अपराधों में संलिप्त रहने के कारण कलेक्टर द्वारा 1 साल के लिए किया गया था जिलाबदर, 7 माह बाद ही लौटकर फैला रहा था आतंक
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 8:09 PM IST
CG crime news: जिले में खुलेआम घूम रहा था जिलाबदर का आरोपी, 7 माह में लौट आया था घर, पुलिस ने दबोचा
District expelled accused

अंबिकापुर. क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम (CG crime news) दे रहे लखनपुर के ग्राम पुहपुटरा चिलबिलपारा निवासी युवक को कलेक्टर ने 1 साल के लिए जिलाबदर कर दिया था। इसके बाद भी बिना अनुमति के वह 7 माह में ही गृहक्षेत्र में लौटकर लोगों के बीच आतंक फैला रहा था। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा चिलबिलपारा निवासी अमोल राजवाड़े पिता गोविंद राम राजवाड़े 35 वर्ष के खिलाफ विभिन्न थानों व चौकियों में अपराध (CG crime news) दर्ज था। अपराधों की संख्या को देखते हुए थाना लखनपुर में धारा 223 बीएनएस एवं छ. ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत मामला कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया था।

2 मई 2024 को कलेक्टर द्वारा उसे 1 साल के लिए जिलाबदर कर दिया गया था। इस दौरान उसके सरगुजा जिले से लगे 5 जिलों जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर व सूरजपुर में प्रवेश पर पाबंदी (CG crime news) लगाई गई थी। इसके बाद भी वह बिना पुलिस की अनुमति के कुछ दिन पहले अपने गांव में लौट आया था। इस दौरान वह लोगों को डरा-धमका रहा था।

CG crime news: सूचना मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिलाबदर के आरोपी अमोल राजवाड़े के संबंध में सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार (CG crime news) कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में लखनपुर उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया, कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, विजय मरावी, नरेन्द्र जांगड़े, प्रवीण चंद तिवारी व आरक्षक बन्दे केरकेट्टा शामिल रहे।

Updated on:
1 Feb 2025, 8:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज