अंबिकापुर

CG crime: दूध देकर लौट रहे किशोर को 2 युवकों ने जबरदस्ती पिला दी शराब, बिगड़ी तबियत, गए जेल

CG crime: घर लौटने के दौरान 2 युवकों ने रास्ता रोक कर मारपीट की धमकी, फिर मुंह में डाल दी शराब की बॉटल, किशोर के पिता ने थाने में की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 9:15 PM IST
CG crime

अंबिकापुर। CG crime: एक नाबालिग का रास्ता रोककर 2 युवकों ने मारने-पीटने की धमकी देकर जबरन महुआ शराब पिला दिया था। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई थी। वहीं पीडि़त के पिता ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाना में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल (CG crime) भेज दिया है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरता परसापारा निवासी एक नाबालिग 9 अगस्त को गांव में ही किसी व्यक्ति के घर दूध देने गया था। यहां से वह वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही गजराज राजवाड़े एवं उसका साथी बिदुर सिंह ने उसका रास्ता रोक कर मारने-पीटने की धमकी (CG crime) दी, फिर जबरन उसे महुआ शराब पिला दिए थे।

शराब पिलाने (CG crime) के बाद दोनों युवकों ने नाबालिग को उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया था। घर पहुंचते ही नाबालिग की तबियत बिगड़ गई थी। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी परिजन को दी।

पिता ने थाने में दर्ज कराई (CG crime) रिपोर्ट

इसके बाद उसके पिता ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी गजराज राजवाड़े एवं उसके साथी बिदुर सिंह को गिरफ्तार किया है।

दोनों को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 351(2), 3(5), 123 बीएनएस एवं किशोर बालकों का संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 77 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
18 Aug 2024, 9:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान

Kabra Elephant: कबरा कान हाथी ने एक और महिला को मार डाला, दूसरी का कुचल दिया पैर, 18 लोगों की पहले ही ले चुका है जान