अंबिकापुर

CG Election 2023: वोटरों को आकर्षित करने बनाए गए हैं आदर्श मतदान केंद्र, दिखेंगीं सरगुजा की सांस्कृतिक झलक

CG Election 2023: मतदान के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन की ओर से इस बार किए गए हैं कई नवाचार, आदर्श मतदान केंद्रों में की गई है आकर्षक साज-सज्जा
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2023, 9:53 PM IST
CG Election 2023
Model polling station

अंबिकापुर. CG Election2023: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान के प्रति जनरूचि बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से इस बार कई नवाचार किए गए हैं। ऐसे ही नवाचार में एक है संगवारी मतदान केंद्र। ऐसे मतदान केंद्रों को आकर्षक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन व निर्देशन में आदर्श मतदान केंद्रों को सरगुजा की सांस्कृतिक विरासत व विशेष स्थलों का रूप देने की कोशिश की गई है। मतदाताओं का मतदान के प्रति रूझान हो, इसके लिए हरसंभव कोशिश की गई है।


लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 9 में ऐसा ही एक संगवारी मतदान केंद्र देखने को मिला। यहां के मतदान केंद्र क्रमांक 188 माध्यमिक शाला संकुल स्त्रोत केंद्र दरिमा बाहर से सुसज्जित नजर आ रहा है। स्वीप सरगुजा के द्वारा मतदाताओं के स्वागत एवं अभिनंदन के बोर्ड लगाए गए हैं।

बड़ी बात यह है कि इस संगवारी मतदान केंद्र को दरिमा में स्थित मां महामाया हवाई अड्डा अंबिकापुर की थीम पर बनाया गया है। यहां ठिनठिनी पत्थर का परिदृश्य भी देखने को मिलेगा। प्रवेश द्वार से बिछे रेड कारपेट व अंदर तक की गई सजावट ने इस मतदान केंद्र का स्वरूप बदल दिया है।

रंग-बिरंगे चुनई चिरई का आकर्षक चित्रण भी यहां देखने को मिलेगा। मतदान के लिए प्रेरित करने रंगोली भी बनाई गई है। इस मतदान केंद्र में आज गांव के नौ पारा-टोला के ग्रामीण महिला-पुरूष मतदान करने के लिए पहुंचेंगे।


मतदान केंद्र में वोटर सेल्फी जोन भी
मतदान केंद्र में आकर्षक वोटर सेल्फी जोन भी बनाया गया है। मतदान करने के बाद मतदाता यहां सेल्फी लेकर अन्य लोगों को संदेश दे सकते हैं कि उन्होंने मतदान में हिस्सेदारी निभाई है, वे भी मतदान करें।

शत-प्रतिशत मतदान के लिए ‘बहनी, दीदी अऊ सियानी, वोट करहि सब बिहानी’ ‘युवा नारी और किसान, मिल-जुलकर करें मतदान’ जैसे संदेश का उल्लेख किया गया है।


इस बूथ पर 1007 मतदाता करेंगे मतदान
संगवारी मतदान केंद्र क्रमांक 188 माध्यमिक शाला संकुल स्त्रोत केंद्र दरिमा में कुल मतदाताओं की संख्या 1007 है। जनपद पंचायत अंबिकापुर के सीईओ सेंगर ने बताया कि इस मतदान केंद्र में झूमरपारा, झुरकालपारा, तालाबपारा, टिकरापारा, भुरकालपारा, इन्द्रानगर, कलोनीपारा, स्कूलपारा और बाजारपारा के मतदाता आज 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र का आकर्षण देखने के लिए आसपास के ग्रामीण अभी से पहुंच रहे हैं। इन्हें मतदान तिथि को आवश्यक रूप से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार होने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत