8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी शोर थमा, अब डोर-टू-डोर घूमेंगे प्रत्याशी, शराब दुकानों में 2 दिन के लिए लगा ताला

CG Election 2023: वोटिंग 17 नवंबर को, मतदान सामग्री के साथ गुरुवार को मतदान दलों को बूथों पर किया जाएगा रवाना, अंतिम दिन प्रत्याशियों द्वारा किया गया धुंआधार प्रचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Nov 2023, 9:26 PM IST

CG Election 2023

Police force reached in city for election

अंबिकापुर. CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार बुधवार की शाम से थम गया। गुरुवार को प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं से घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं 17 नवंबर को होने वाले चुनाव को देखते हुए 2 दिनों के लिए शराब दुकानों पर ताला लगा दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सरगुजा के तीनों विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार काफी जोरों से चल रहा था।


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान के 48 घंटों के भीतर कोई भी प्रत्याशी किसी स्थान पर सभा कर लोगों से वोट नहीं मांग सकंगे। चुनाव प्रचार में लगे विभिन्न प्रत्याशियों के वाहनों पर लगे भोंपू प्रचार का समय भी बुधवार की शाम 6 बजे खत्म हो गया।

इसको लेकर प्रचार के आखिरी दिन सडक़ों पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में पूरा जोश फूंक दिया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम दिन प्रचार वाहनें दौड़ते रहे। शाम छह बजे के बाद लोगों को चुनावी शोर से राहत मिली। सरगुजा के तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव १७ नवंबर को होना है।

इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। गुरुवार को शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से मतदान दालों को रवाना किया जाएगा। तीनों विधानसभा सीट के लिए कुल ७८६ मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।


कुल 41 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
सरगजा में तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। तीनों सीटों पर कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अंबिकापुर विधानसभा सीट के लिए 13 व सीतापुर सीट से 16 व लुण्ड्रा सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: नड्डा बोले- भूपेश बघेल ने सत्ता के लिए सट्टा घोटाला तक कर दिया, मंच से अफसरों को दी ये चेतावनी


सुरक्षा बलों की चाक-चौंबंद व्यवस्था
विधानसभा चुनाव के लिए सरगुजा में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के चौक चौबंध व्यवस्था की गई है। चुनाव से दो दिन पूर्व ही जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

एसपी के अनुसार शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केन्द्रीय रिजर्व बल के कुल 14 कंपनियों को तैनात किए गए हैं। जिसमें 9 सीआरपीए, 4 आईटीबीपी व 1 बीएसएफ कंपनी के सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: हम आपके सारे दुख-दर्द दूर कर देंगे कहकर ठग लिए 15 हजार, नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार


शराब दुकानों में ताले
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शराब की बिक्री पर रोक लगाते हुए शहर की सभी मदिरा दुकानों बुधवार को ताला लगा दिया गया है। आगामी 16 और 17 नवंबर को भी शराब दुकान पूर्णतया: बंद रहेंगी और 18 नवंबर को विधान सभा चुनाव के संपन्न होने के उपरांत खोले जाएंगे।


प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 को
तीनों विधानसभा सीटों के लिए 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ६४९३१९ मतदाता इनके भाग्य का फसला 17 नवंबर को करेंगे। चुनाव के लिए तीनों विधानसभा सीट के लिए कुल 786 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें हर विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र व दिव्यांग व युवा मतदाताओं के लिए 1-1 केन्द्र बनाए गए हैं।