अंबिकापुर

CG election 2025: भाजपा के 6 तो कांग्रेस के 3 बागी लड़ रहे पार्षद का चुनाव, कांग्रेस ने तीनों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

CG election 2025: पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार बढ़ा सकते हैं मुसीबत, दोनों ही पार्टियां इन्हें मना पाने में रहीं असफल
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 9:15 PM IST
Feature image

अंबिकापुर. नगरीय निकाय चुनाव (CG election 2025) के तहत नगर निगम अंबिकापुर में भाजपा व कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने मुसीबत बढ़ा दी है। दरअसल दोनों ही पार्टियों से कुल 9 ऐसे उम्मीदवार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के 6 तो कांग्रेस के 3 बागी शामिल हैं। दोनों ही पार्टियां इन्हें पाने में असफल रहीं। ये पार्षद का टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनके नामों पर विचार नहीं किया। इधर कांग्रेस ने तीनों बागी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि किसी पार्टी के बागी प्रत्याशी चुनाव (CG election 2025) में समीकरण बिगाड़ पाने में सफल रहते हैं। अंबिकापुर निगम चुनाव में भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा से 6 व कांग्रेस से 3 नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं।

भाजपा अंतिम समय तक इन्हें मनाने में असफल रही। ऐसे में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा से बागी निर्दलीय चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे उम्मीदवारों में वार्ड नबर 3 से निशिकांत भगत,

वार्ड नंबर 8 से दीपमाला अगरिया, वार्ड नंबर 37 से चांदनी जायसवाल, वार्ड नंबर 14 से निरंजन तिर्की, वार्ड नंबर 22 से संगीता जायसवाल व शैलेष सिंह का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित

इधर कांग्रेस ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे 3 उम्मीदवारों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने निष्कासन आदेश जारी कर अब्दुल रसीद पेंटर, अशोक जायसवाल व फिरोज अंसारी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

वार्ड क्रमांक 22 के अशोक जायसवाल ने पत्नी इंद्रावती जायसवाल को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब्दुल रसीद पेंटर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में वार्ड 40 से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा फिरोज अंसारी वार्ड क्रमांक 42 से बागी होकर चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे हैं।

Updated on:
1 Feb 2025, 9:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज