अंबिकापुर

CG election 2025: अंबिकापुर निगम में भाई-बहन चुनावी मैदान में, बहन भाजपा से मेयर प्रत्याशी तो भाई निर्दलीय से पार्षद

CG election 2025: भाई बागी होकर पार्षद पद के लिए लड़ रहे चुनावी लड़ाई, पूर्व में भाजपा से रह चुके हैं पार्षद, अंबिकापुर नगर निगम के निर्वाचन में पार्टियों की मुश्किल बढ़ा रहे बागी
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2025, 2:02 PM IST
CG election 2025: अंबिकापुर निगम में भाई-बहन चुनावी मैदान में, बहन भाजपा से मेयर प्रत्याशी तो भाई निर्दलीय से पार्षद
BJP Mayor candidate Manjusha Bhagat and his brother Nishikant Bhagat

अंबिकापुर. अंबिकापुर नगर निगम (CG election 2025) में भाई-बहन भी चुनावी मैदान में हैं। महापौर पद के लिए जहां भाजपा से मंजूषा भगत प्रत्याशी हैं तो उनके छोटे भाई निशिकांत भगत भाजपा से पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। निशिकांत वार्ड क्रमांक 3 से चुनाव लड़ रहे हैं। एक तरफ बहन महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अजय तिर्की से मुकाबले के लिए चुनावी मैदान में हैं तो वहीं भाई भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों से त्रिकोणीय मुकाबला कर रहे हैं।

हम आपको बता दें कि निशिकांत भगत पूर्व में भाजपा से पार्षद भी रह चुके हैं। इस चुनाव में भी भाजपा से पार्षद पद के लिए वे टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन पार्टी (CG election 2025) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 3 से निरंजन राय को टिकट दी।

Nishikant Bhagat

इससे नाराज होकर निशिकांत भगत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। भाजपा ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। उनके चुनाव मैदान में उतरने से उक्त वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

CG election 2025: भाजपा से 6 बागी चुनावी मैदान में

अंबिकापुर निगम चुनाव में भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा से 6 व कांग्रेस से 3 नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं। भाजपा अंतिम समय तक इन्हें मनाने में असफल रही।

भाजपा से बागी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों (CG election 2025) में वार्ड नबर 3 से निशिकांत भगत, वार्ड नंबर 8 से दीपमाला अगरिया, वार्ड नंबर 37 से चांदनी जायसवाल, वार्ड नंबर 14 से निरंजन तिर्की, वार्ड नंबर 22 से संगीता जायसवाल व शैलेष सिंह का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने 3 बागियों को पार्टी से निकाला

इधर कांग्रेस ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे 3 उम्मीदवारों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने निष्कासन आदेश जारी कर अब्दुल रसीद पेंटर, अशोक जायसवाल व फिरोज अंसारी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

वार्ड क्रमांक 22 के अशोक जायसवाल ने पत्नी इंद्रावती जायसवाल को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव (CG election 2025) मैदान में उतारा है। वहीं अब्दुल रसीद पेंटर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में वार्ड 40 से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा फिरोज अंसारी वार्ड क्रमांक 42 से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Updated on:
2 Feb 2025, 2:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज