अंबिकापुर

CG election 2025: कांग्रेस नेता विजय सोनी व सूर्य प्रकाश साहू ने समर्थकों के साथ भाजपा में किया प्रवेश

CG election 2025: नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका, विजय सोनी को भाजपा ने बनाया पार्षद प्रत्याशी, जबकि सूर्यप्रकाश की पत्नी को भी मिला टिकट
less than 1 minute read
CG election 2025: कांग्रेस नेता विजय सोनी व सूर्य प्रकाश साहू ने समर्थकों के साथ भाजपा में किया प्रवेश
Congress leaders entered in BJP

अंबिकापुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद विजय सोनी तथा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने सोमवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय (CG election 2025) में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। निकाय चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा में प्रवेश के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, तथा पूर्व नगर निगम सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा उपस्थित थे।

भाजपा (CG election 2025) प्रवेश करने वाले अन्य लोगों में किरण साहू, दिनेश गर्ग, पंकज चौधरी, संजू चटर्जी, विशाल साहू, दशरथ साहू, सोनिया साहू, सितारा सोनवानी, नीतू गोयल, रीना साहू, शांता केरकेट्टा, कमलमनी मुंडा, शीला साहू, अंजू साहू, चंदा साहू, दिव्या दुबे, रीता मिश्रा व कार्तिक शर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, जन्मजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, प्रयाग राज साहू, अभय साहू, वेदांत तिवारी, अजय सोनी, शंभू सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
27 Jan 2025 09:39 pm
Published on:
27 Jan 2025 09:38 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत