जिला निर्वाचन अधिकारी (Election news) ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) हेतु 29 जनवरी, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तथा निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने, प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन करने हेतु 31 जनवरी निर्धारित की गई है।