अंबिकापुर

CG election 2025 Live: Video: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने किया मतदान, शहर की सडक़ों को लेकर लगाए ये आरोप

CG election 2025 Live: भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी किया मतदान, पूर्व डिप्टी सीएम ने गल्र्स कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में डाला वोट
2 min read
CG election 2025 Live: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने किया मतदान, शहर की सडक़ों को लेकर लगाए ये आरोप
Former Deputy CM TS Singh Dev

अंबिकापुर. अंबिकापुर नगर निगम (CG election 2025 Live) के मेयर व पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने गल्र्स कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर शहर की सडक़ों को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 साल में शहर के लिए विकास के लिए अच्छा काम किया है।

वोटिंग करने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी अपने मत का प्रयोग करें। बेहतर से बेहतर प्रत्याशी का मतदान करें, जो आपकी समस्याओं में आपके साथ खड़े रहें, ऐसे प्रत्याशी को मतदान (CG election 2025 Live) करें। उन्होंने कहा कि जनता को तीसरी बार डॉ. अजय तिर्की को वोट करना चाहिए।

पिछले 10 साल में कांग्रेस ने शहर के विकास के लिए काम किया है। भाजपा ने सडक़ों को लेकर दुष्प्रचार किया। मैंने वार्डों में जाकर देखा तो सडक़ें ठीक हैं। अधिकांश सडक़ें एनएच की हैं, जो खराब हैं। कांग्रेस ने मिल-जुलकर काम किया है।

CG election 2025 Live: हर कोई जीतने के लिए मैदान में उतरता है

टीएस ने कहा कि कोई भी जीतने के लिए खेल मैदान में उतरता है। यह खेल से बड़ा जिम्मेदारी का क्षेत्र है, लोगों के साथ हम जुडक़र काम कर सकें, इस उद्देश्य को लेकर उनके लिए काम करने महापौर व पार्षद प्रत्याशी जीत कर आए।

इस उद्देश्य से हम काम (CG election 2025 Live) कर रहे हैं। पिछली बार 14-14 निगम में कांग्रेस की सरकार थी। इस बार भी कांग्रेस अच्छा परफॉर्म करेगी, ऐसी उम्मीद है।

सफाई व्यवस्था देखने कई राज्यों से आए आईएएस

नगर निगम की सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी (CG election 2025 Live) रही। यह भाजपा को नहीं दिखा। दूसरे देशों व भारत के कई राज्यों से आईएएस समेत अन्य लोग सफाई व्यवस्था देखने आए। उन्होंने तो खामियां नहीं निकालीं। खेल मैदान, वालीबॉल, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स समेत कई बड़े काम हमनें किए। सडक़ों को लेकर कहा कि कहीं-कहीं सडक़ें खराब हैं।

आज रामानुजगंज की सडक़ की कितनी खराब है, यह आप देख सकते हैं। कांग्रेस सरकार में अंबिकापुर निगम को कम फंड मिलने के सवाल पर कहा कि हो सकता है कि कम मिला हो। यदि और फंड मिलता तो और अच्छे काम करते।

Updated on:
11 Feb 2025 01:42 pm
Published on:
11 Feb 2025 11:53 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत