
Manjusha Bhagat and Dr. Ajay Tirkey
अंबिकापुर. राजनीतिक सरगर्मी के बीच अंबिकापुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 48 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के साथ महापौर प्रत्याशी की घोषणा (CG Election 2025) कर दी है। जबकि कांग्रेस ने अब तक सिर्फ महापौर उम्मीदवार की ही घोषणा की है। भाजपा ने इस बार महिला कार्ड खेला है और मंजूषा भगत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार डॉ. अजय तिर्की पर भरोसा जताया है। हालांकि कांग्रेस ने अब तक वार्ड पार्षदों की सूची जारी नहीं की है।
महापौर पद के लिए भाजपा से मंजूषा भगत व कांग्रेस से डॉ. अजय तिर्की दस वर्ष बाद पुन: अपने -सामने होंगे। वर्ष 2014 के नगर निगम चुनाव में दोनों प्रत्याशियों ने महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस से डॉ. अजय तिर्की ने जीत हासिल की थी।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत ने नामांकन फॉर्म खरीदा और केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित में नामांकन पत्र का एक सीट दाखिल (CG Election 2025) भी किया। वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की ने भी सोमवार को नामांकन का एक सेट दाखिल किया है।
उन्होंने शनिवार को नामांकन पत्र खरीदा था। नामांकन दाखिल के दौरान डॉ. अजय तिर्की के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। वहीं उम्मीद जताई जा राही है कि दोनों दल के मेयर प्रत्याशी मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करेंगे।
भाजपा ने मेयर के रूप में 53 वर्षीय मंजूषा भगत को प्रत्याशी बनाया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए, नर्सिंग व एलएलबी है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में भाजपा सरगुजा की जिला उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं।
कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार डॉ. अजय तिर्की को अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। वे 2 बार अंबिकापुर के महापौर रहे हैं। वे एमबीबीएस व एमएस ऑर्थो हैं। वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय (CG Election 2025) रहे हैं। वर्ष 2014 से अब तक 2 बार नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। वर्ष 2023 में रामानुजगंज विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था।
वर्ष 2014 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के रूप में मंजूषा भगत को मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ. अजय तिर्की चुनाव मैदान (CG Election 2025) में थे। उस समय भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वर्ष 2019 में महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से हुआ था। वर्ष 2025 के होने वाले चुनाव में भाजपा ने पुन: महिला प्रत्याशी मंजूषा भगत जबकि कांग्रेस ने तीसरी बार भी डॉ. अजय तिर्की पर भरोसा जताया है।
भाजपा ने नगर पंचायत सीतापुर व नगर पंचायत लखनपुर के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा (CG Election 2025) कर दी है। भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास व रूपेश दुबे ने बताया कि नगर पंचायत लखनपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु सावित्री साहू को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सीतापुर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने निखिल राज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
नगर निगम अंबिकापुर (CG Election 2025) के 48 वार्डों में के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई है। वार्ड क्रमांक 1 से कमलेश तिवारी, वार्ड क्रमांक 2 से सुशांत घोष, वार्ड क्रमांक 3 से निरंजन राय, वार्ड क्रमांक 4 से विनय प्रभा, वार्ड क्रमांक 5 से डॉ. शिवमंगल सिंह, वार्ड क्रमांक 6 से आलोक दुबे, वार्ड क्रमांक 7 से विपिन कुमार पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 8 से प्रमेश सिंह नेताम, वार्ड क्रमांक 9 से रविकांत उरांव, वार्ड नंबर 10 से संजीता खलखो, वार्ड क्रमांक 11 से आभा कुजूर, वार्ड क्रमांक 12 से मनोज गुप्ता, वार्ड क्रमांक 13 से किरण सिंह तोमर, वार्ड क्रमांक 14 से अनिता रविंद्र भारती, वार्ड क्रमांक 15 से मनीष सिंह, वार्ड क्रमांक 16 से लवली ताम्रकार, वार्ड क्रमांक 17 से सुमन कंसारी उम्मीदवार हैं।
वार्ड क्रमांक 18 से चंद्रावती कुशवाहा, वार्ड नंबर 19 से विनोद वर्मा, वार्ड क्रमांक 20 से हरमिंदर सिंह टिन्नी, वार्ड क्रमांक 21 से विमला सोनी, वार्ड क्रमांक 22 से श्वेता गुप्ता, वार्ड क्रमांक 23 से जितेंद्र सोनी, वार्ड नंबर 24 से विजय सोनी, वार्ड क्रमांक 25 से पूनम मिश्रा, वार्ड क्रमांक 26 से विशाल गोस्वामी, वार्ड नंबर 27 से टिन्नी बाबरा, वार्ड नंबर 28 से दीपक यादव, वार्ड क्रमांक 29 से विकास पांडेय, वार्ड क्रमांक 30 से शशिकांत जायसवाल भाजपा से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
वार्ड नंबर 31 से विकास वर्मा, वार्ड नबर 32 से शुभ्रा सोनी, वार्ड क्रमांक 33 से संगीता सोनकर, वार्ड क्रमांक 34 से राहुल त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक 35 से सुषमा गुप्ता, वार्ड क्रमांक 36 से अमरजीत सिंह छाबड़ा, वार्ड नंबर 37 से प्रियंका गुप्ता, वार्ड क्रमांक 38 से शुभम अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 39 से विशेष केसरवानी, वार्ड क्रमांक 40 से नितिन गुप्ता उम्मीदवार हैं।
इसके अलावा (CG Election 2025) वार्ड क्रमांक 41 से अजय सारथी, वार्ड क्रमांक 42 से वसीम अंसारी, वार्ड क्रमांक 43 से ममता तिवारी, वार्ड नंबर 44 से किरण साहू, वार्ड क्रमांक 45 से अशोक सोनवानी, वार्ड क्रमांक 46 से सालेम केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक 47 से संतोला सिंह तथा वार्ड क्रमांक 48 से पवन हिमांशु भगत को भाजपा पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है।
Updated on:
27 Jan 2025 09:21 pm
Published on:
27 Jan 2025 09:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
