अंबिकापुर

CG elephant: आधी रात 2 ग्रामीणों का दंतैल हाथी से हो गया सामना, 1 को कुचलकर मार डाला, दूसरे को सूंड से मारा धक्का

CG elephants: रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान गोठान के पास बैठे ग्रामीणों पर हाथी ने किया हमला, वन विभाग द्वारा गांवों में कराई जा रही मुनादी
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2024, 7:35 AM IST
CG elephants

अंबिकापुर. CG elephants: रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे 2 ग्रामीणों का सोमवार की देर रात दंतैल हाथी से सामना हो गया। हाथी ने दोनों को सूंड से धक्का दिया तो दोनों गिर गए। इस दौरान हाथी (CG elephants) ने एक को कुचलकर मार डाला, जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का शव पीएम पश्चात मंगलवार को उनके परिजन को सौंप दिया गया। वन विभाग द्वारा आस-पास के गांवों में मुनादी कराई गई कि शाम के बाद कोई भी घर से बाहर न निकलें।


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगरा निवासी राजाराम सिंह 45 वर्ष सोमवार को गांव के ही लक्ष्मण सिंह 50 वर्ष के साथ अपने साढ़ू के घर ग्राम चाकी गया था। वहां से दोनों आधी रात पैदल घर लौट रहे थे।

वे ग्राम बगरा मोड़ स्थित गोठान के पास बैठकर कुछ बातें कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक दंतैल हाथी (CG elephant) वहां आ धमका और दोनों को सूंड मारकर जमीन पर गिरा दिया। फिर हाथी ने राजाराम को पैरों से कुचलकर मार डाला, जबकि लक्ष्मण वहां से जान बचाकर भाग निकला। फिर उसने गांव में जाकर लोगों को पूरी बात बताई।

सुबह पहुंची वन विभाग की टीम

ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत राजाराम का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल लक्ष्मण को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विभाग द्वारा मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किया गया।

गांवों में कराई गई मुनादी

घटना के संबंध में क्षेत्र के रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि वाड्रफनगर की ओर से एक दंतैल हाथी दल से निकलकर यहां पहुंचा था। उन्होंने बताया कि हाथी की जंगल में मौजूदगी को देखते हुए गांवों में मनादी कराई गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे जंगल की ओर न जाएं तथा शाम होने के बाद घरों से बाहर न निकलें।

Updated on:
24 Jul 2024, 7:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत