8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Hit and run: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला व 3 मवेशियों की मौत, ड्राइवर फरार

Hit and run: जंगल से मवेशियों को चराकर शाम को घर लौट रही महिला हुई हादसे का शिकार, पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Jul 2024, 7:43 PM IST

CG hit and run

कुसमी. Hit and run: बलरामपुर जिले के कुसमी-जशपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने महिला व उसके मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला व उसके 3 मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार (CG hit and run) हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में कुसमी पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। दरअसल महिला गांव से लगे जंगल में मवेशियों को चराकर लौट रही थी, इसी दौरान स्कॉर्पियो ने उसे चपेट में ले लिया था।


कुसमी नगर से लगे जशपुर रोड में ग्राम पंचायत नीलकंठपुर सीमा क्षेत्र में सडक़ किनारे मकान बनाकर परिवार समेत रह रही सुगंती कुजूर पति सुबोध कुजूर 29 वर्ष शनिवार के शाम करीब 6.30 बजे अपने मवेशियों को पास के जंगल से चराकर लौट रही थी।

वह कुसमी-जशपुर मुख्य मार्ग में इमली मोड़ के समीप पहुंची ही थी कि कुसमी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 18 जेड डी 9734 उसे व मवेशियों को जबरजस्त टक्कर मार दी। (CG road accident)

हादसे में 3 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुगंती गंभीर चोट आने से बेहोश हो गई। उसे कुसमी अस्पताल में लाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Hit and Run: एनएच पर बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार कार चालक फरार, एक की मौत

स्कॉर्पियो छोडक़र ड्राइवर फरार

दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर वहां से भाग (CG hit and run) निकला। बाद में स्कॉर्पियो जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांची में सडक़ किनारे खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ धारा 106, 325 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।