अंबिकापुर

CG latest weather updates: नवतपा के पहले दिन रेमल चक्रवात का दिखा असर, सूर्यदेव ने दिनभर उगली आग, शाम को हुई झमाझम बारिश

CG latest weather updates: नवतपा के पहले दिन 39.5 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब गहन अवदाब में हुआ विकसित

less than 1 minute read
CG latest weather updates

अंबिकापुर. CG latest weather updates: नवतपा के पहले दिन सरगुजा संभाग में रेमल चक्रवात का असर देखा गया। सुबह से दोपहर तक चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। वहीं शाम करीब 5 बजे आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग चिपचिपी गर्मी से व्याकुल रहे। नवतपा के पहले दिन शनिवार का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना अवदाब अब गहन अवदाब की ओर विकसित हो गया है। शनिवार की दोपहर के आसपास यह चक्रवाती तूफान के रूप में प्रभावी हुआ है, जिसका नाम रेमल है। इसका उतरी छत्तीसगढ़ में आंशिक असर देखा जा रहा है। हालांकि नवतपा का शनिवार को पहला दिन था।

सुबह से सूर्य की तीखी किरणों से लोग परेशान रहे। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

नवतपा के पहले दिन 39.5 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात के कारण नम हवा आ रही है। वहीं उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवा के कारण चिपचिपी गर्मी बढ़ रही है। शनिवार का अधिकतम तापमान ३९.५ डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि 27 मई के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।

Updated on:
25 May 2024 08:54 pm
Published on:
25 May 2024 08:43 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात