अंबिकापुर

CG Malaria: मलेरिया ने बढ़ाई चिंता, २२ दिन के भीतर यहां मिल चुके हैं 7 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

CG Malaria: अभियान चलाकर जांच में जुटा स्वास्थ्य अमला, जनवरी से अब तक 1 लाख 24 हजार लोगों का किया जा चुका है मलेरिया टेस्ट

2 min read
CG Malaria

अंबिकापुर. CG malaria: सरगुजा में मलेरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। 22 दिन के अंदर जिले के उदयपुर ब्लाक में ७ लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति में सुधार है। वहीं स्वास्थ्य विभाग मलेरिया (CG Malaria) को लेकर अलर्ट मोड में है। अभियान चलाकर आरटी व स्लाइड के माध्यम से मलेरिया की जांच की जा रही है। जून महीने में 21 हजार 593 लोगों की जांच की गई थी। इसमें एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाए गए थे। वहीं 22 जुलाई तक लगभग 17 हजार लोगों का टेस्ट किया गया है। इसमें 7 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।


सरगुजा में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। जिले के उदयपुर ब्लॉक में 22 दिन के अंदर मलेरिया के ७ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। सभी का इलाज उदयपुर अस्पताल में कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिले में मलेरिया बीमारी को पैर पसारता देख विभाग हरकक में आ गया है।

मच्छर उन्मूलन टीम ने जिले के सातों ब्लॉक में अभियान चलाकर बचाव व रोकथाम के लिए अभियान चला रखा है। मलेरिया की जांच की रफ्तार तेज कर दी गइ्र है। किसी भी व्यक्ति में बुखार पाए जाने पर उसका मलेरिया का टेस्ट कराया जा रहा है। जांच में पॉजिटिव (CG Malaria) पाए जाने पर दवाई व मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जनवरी से अब तक 1.24 लाख टेस्ट

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि एक साल के अंदर 1.24 लाख मलेरिया का टेस्ट किया गया है। वहीं जून महीने में 21 हजार 593 लोगों का टेस्ट किया गया है। इसमें एक भी पॉजिटिव नहीं पाए गए थे। वहीं जुलाई शुरू होते ही मलेरिया पॉजिटिव आना शुरू हो गए है।ं 22 जुलाई तक जिले भर में लगभग 17 हजार टेस्ट किए गए हंै। इसमें 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

पिछले वर्ष सरगुजा जिले में 36 लोग पाए गए थे पॉजिटिव

जिले में पिछले वर्ष 36 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए थे। बारिश के दिनों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। वहीं मलेरिया से बचने के लिए लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

कर्मचारी अलर्ट

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया रोकथाम व उन्मूलन के लिए जिले भर में 34 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके द्वारा जिले के सातों ब्लॉक में जांच की जा रही है। वहीं इनके द्वारा रोकथाम की भी जानकारी दी जा रही है।


22 दिन में 7 पॉजिटिव मिले

22 दिन के अंदर 7 मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी मरीज उदयपुर ब्लॉक के हैं। इनका इलाज बीएमओ के नेतृत्व में किया गया है। सभी की स्थिति ठीक है। वहीं बचाव व जांच के लिए टीम अलर्ट है।
डॉ. राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी

Published on:
23 Jul 2024 01:27 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर