अंबिकापुर

CG murder and suicide: मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या के बाद कर ली आत्महत्या, पत्नी की मौत के बाद से करने लगा था अजीब हरकतें

CG murder and suicide: पूर्व में भी 5 वर्षीय बेटे को मारने फेंक दिया था तालाब में, पत्नी की मौत के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुका था 3 बच्चों का पिता, 3 साले के बेटे व 1 साल की बेटी अनाथ
2 min read
CG murder and suicide

सीतापुर. CG murder and suicide: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने अपने 5 वर्षीय बड़े बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना (CG murder and suicide) के बाद गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, इसके बाद से अजीब हरकतें करने लगा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।


सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटछाल के बैगापारा निवासी 35 वर्षीय पिता देवकुमार मांझी पिता अमरविलास मांझी ने अपने 5 साल के बेटे दीपेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या (CG murder and suicide) कर ली।

बताया जा रहा है कि देवकुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त था। 3 माह पहले युवक की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद 5 वर्षीय दीपेश के अलावा तीन साल के बेटे और साल भर की बेटी के साथ वह जीवन बसर कर रहा था।

पत्नी की मौत के बाद युवक की मानसिक हालत ज्यादा खराब हो गई थी। इसकी वजह से उसे दौरा पडऩे लगा था। इस दौरान वह अजीब हरकतें करने लगता था।

बेटे को फेंक दिया था तालाब में

मानसिक स्थिति खराब होने के दौरान पूर्व में उसने मारने की नीयत से अपने बड़े बेटे को तालाब में फेंक दिया था। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाल उसकी जान बचाई थी। संभवत: शुक्रवार की रात भी उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इस दौरान उसने अपने बेटे की हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली।

दादा-दादी के कंधों पर 2 मासूमों की जिम्मेदारी

इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। तीन महीने पहले मां को खोने वाले भाई-बहन अब पिता और भाई की मौत के बाद अनाथ हो गए हैं। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनके बुजुर्ग दादा-दादी के कंधों पर आ पड़ी है।

Published on:
22 Jun 2024 06:26 pm
Also Read
View All
आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटी थी काली मौत, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…