अंबिकापुर

CG murder news: शराब लेने गया था युवक, इधर दोस्त खा गया सारी बिरयानी, लौटा तो कर दी हत्या

CG murder news: ढाई महीने पूर्व दो दोस्तों ने मिलकर लाई थी बिरयानी, एक चला गया था शराब लाने, इधर दूसरे दोस्त ने चट कर दी थी बिरयानी, गुस्से में जमकर की पिटाई
2 min read
CG murder news
Murder accused

अंबिकापुर. CG murder news: एक युवक शराब लेकर वापस लौटा तो दोस्त सारा बिरयानी खा चुका था। इससे नाराज होकर युवक ने दोस्त की पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान रायपुर डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल (CG murder news) दाखिल कर दिया है।

8 अगस्त को जगदेव सारथी की पिटाई उसके दोस्त संजय एक्का (CG murder news) ने कर दी थी। इससे जगदेव गंभीर रूप से आहत हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया था।

Murder accused arrested

यहां इलाज के दौरान 16 अगस्त को रायपुर डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत (CG murder news) हो गई थी। मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट व परिजन के बयान के आधार पर आरोपी संजय उर्फ अमरेश एक्का निवासी नया बांध बिरिमकेला बतौली हाल मुकाम श्रीगढ़ अंबिका गैरेज के पीछे थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

CG murder news: घटना दिवस दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि आरोपी व मृतक की दोस्ती थी। दोनों पल्लेदारी का काम करते थे और खाना एक साथ बैठकर खाते थे। घटनादिवस मृतक एवं आरोपी बिरयानी लेकर आए थे।

Murder accused

इसके बाद आरोपी संजय एक्का शराब लेने चला गया। वापस आया तो देखा कि सारा बिरयानी मृतक खा गया था। इस बात से नाराज होकर उसकी पिटाई (CG murder news) कर दी थी।

Updated on:
22 Oct 2024 01:19 pm
Published on:
22 Oct 2024 01:19 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर