अंबिकापुर

CG murder news: कंबल हटाकर देखा तो खून से लथपथ पड़ी थी नानी, नाना से पूछा तो बोला- मैंने ही मार डाला

CG murder news: कुल्हाड़ी से सिर व गले पर प्रहार कर की पत्नी की हत्या, लाश के पास ही बैठा था बुजुर्ग, नाती जब कमरे में पानी पीने पहुंचा तब पता चली बात
2 min read
CG murder news

अंबिकापुर. CG murder news: नानी के गांव में मजदूरी करने आया एक युवक पानी पीने घर के भीतर घुसा तो कमरे में खून फैला हुआ था। जब उसने कंबल उठाकर देखा तो उसकी नानी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। पूछने पर नाना ने बताया कि टांगी से मार कर उसकी हत्या (CG murder news) कर दिया हूं। इसके बाद नाती ने इसकी सूचना लुण्ड्रा पुलिस ने दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलगली, मनवारपारा निवासी बिहानी बाई (50) पति शिवनाथ कोरवा 13 अगस्त को घर पर ही थी। पति भी वहीं बैठा हुआ था। इसी बीच घर का काम नहीं करने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान गुस्से में पति ने टांगी से पत्नी के सिर व गले पर हमला (CG murder news) कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर उसने उसके शव को कंबल से ढक कर छोड़ दिया था और घर में ही रुका था।

नाती पानी पीने पहुंचा तो घर में बहा देखा खून

14 अगस्त को मृतका का नाती ग्राम चितरपुर थाना धौरपुर निवासी शिवलाल कोरवा अपने नानी के गांव में मजदूरी करने गया था। मजदूरी करने के दौरान प्यास लगने पर नानी के घर पानी पीने गया तो घर में खून बहा हुआ था।

जहां से खून निकला था, वहां कंबल हटाकर देखा तो खून से लथपथ नानी मृत अवस्था में पड़ी थी। शिवलाल द्वारा पूछने पर वहीं बैठे नाना ने बताया कि आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने टांगी से हमला कर हत्या कर दी है।

आरोपी पति गया जेल

नाती शिवलाल ने मामले की जानकारी लुण्ड्रा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति शिवनाथ कोरवा (55) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर का काम नहीं करती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर उसने हत्या (CG murder news) कर दी है। कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on:
16 Aug 2024 07:13 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?